• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown in Delhi: दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

  • April 19, 2021
Lockdown in Delhi: दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान
Delhi CM Arvind Kejriwal
  • Lockdown in Delhi कड़े निर्णय के तहत सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान इसका एलान किया है।

नई दिल्ली । कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ एनसीआर के शहरों के लोगों के लिए भी बड़ी खबर आ रही है। सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान इसका एलान किया है। सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक पूर्ण कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लॉकडाउन लगाने जैसा सख्त फैसला लिया गया है, जो पूर्ण कर्फ्यू है। इसके तहत आगामी 26 अप्रैल तक सामान्य गतिविधियां ठप रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

आगे भी बढ़ाया जा सकता है पूर्ण कर्फ्यू

बताया जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई और हालात में सुधार नहीं हुआ तो 26 अप्रैल तक लागू पूर्ण कर्फ्यू को आगे भी बढ़ाया जा सकता है

पूर्ण कर्फ्यू की अहम बातें

  • निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम को तवज्जो दी जाएगी।
  • सरकारी दफ्तरों और जरूरी सेवाओं को पूर्ण कर्फ्यू से छूट रहेगी।
  • मेडिकल इमरजेंसी को भी छूट हासिल होगी।

कई फैसलों का होगा एलान

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे बेतहाशा मामलों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सरकार और भी कई बड़े और कड़े फैसले ले सकती है।  इस बाबत बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपराज्यपाल के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल खुद डिजिटल पत्रकार वार्ता करके कई सख्त प्रतिबंधों का एलान कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लॉकडाउन तो नहीं लगाया जाएगा, लेकिन लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं, जैसी महाराष्ट्र में लगाई गई है।

कोरोना के दिल्ली में बढ़ते हुए मामलों की तेजी व दिल्ली में चिकित्सा सुविधाओं की बदतर हालत को देखते हुए दिल्ली की अनेक प्रमुख बाजार एसोसिएशनों ने आज से अपने बाजार स्वयं से बंद रखे जाने की घोषणा की है। इनमें से अनेक बाजार 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी वहीं अन्य अनेक मार्केट ने फिलहाल फौरी तौर पर 21 अप्रैल तक अपने बाजार बंद रखने की घोषणा की है। दिल्ली की अन्य बाजार संगठनों ने आज अपनी बैठक बुलाई है जिसमें वो अपने बाजार को स्वत : बंद रखने के बारे में निर्णय लेंगे। यह बंद पूर्ण रूप से स्वैच्छिक है और किसी भी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया है।

इस बीच कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल तथा कैट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा ने आज एक बार फिर दिल्ली के उपराजयपाल अनिल बैजल एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से आग्रह किया है कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार दिल्ली में 15 दिन का लॉकडाउन घोषित करें जिससे संक्रमण पर काबू पाया जा सके और कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।

ये बाजार हैं बंद

दिल्ली में चांदनी चौक मुख्य मार्ग, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ पैलेस, ओल्ड लाजपत राय बाजार, न्यू लाजपत राय बाजार, दरीबा, किनारी बाजार, नई सड़क, खारी बावली, केमिकल बाजार, फोटो बाजार , साइकिल बाजार, मोरी गेट, अशोक विहार, करोलबाग की विभिन्न बाजार, गांधी नगर, शांति मोहल्ला बाजार, पूर्वी दिल्ली की अनेक बाजार, कंप्यूटर बाजार ,रबर प्लास्टिक बाजार आदि पूरी तरह से बंद रहेंगी।

उधर, दिल्ली में रविवार को रिकॉर्ड 25,462 नए मामले आए हैं, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक हैं। दो दिनों में ही 49,837 मरीज मिल चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद 75 हजार पहुंच गई है। मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 161 मरीजों की मौत हो गई। थोड़ी राहत की बात यह है कि पहली बार एक दिन में 20,159 मरीज ठीक भी हुए।

कोरोना का विस्फोट लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। संक्रमण दर बढ़कर 30 फीसद के करीब पहुंच चुकी है। कोरोना की जांच कराने वाला करीब हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले 25 हजार के पार पहुंच गए हैं। कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा है कि पिछले पांच दिन में ही एक लाख तीन हजार 304 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 685 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल आठ लाख 53 हजार 460 मामले आ चुके हैं। जिसमें से सात लाख 66 हजार 398 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 90.12 फीसद से घटकर 89.79 फीसद हो गई है। मृतकों की संख्या 12,121 हो गई है। फिर भी मृत्यु दर 1.47 फीसद से घटकर 1.42 फीसद पर आ गई है। मौजूदा समय में 74,941 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 13,887 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 558 व कोविड हेल्थ सेंटर में 96 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 34,398 हो गई है।

 

Post navigation

Prev
Next
झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

  • September 2, 2026
हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

  • September 2, 2026
स्लीपर बस में 17 साल की लड़की से गैंगरेप पर राहुल गांधी का हमला, पूछा- ‘दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी?’

स्लीपर बस में 17 साल की लड़की से गैंगरेप पर राहुल गांधी का हमला, पूछा- ‘दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी?’

  • September 1, 2026
NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR होंगी रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR होंगी रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

  • September 1, 2026
7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें’, विदेश में शादी से भी बचें

7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें’, विदेश में शादी से भी बचें

  • September 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार September 2, 2026
  • स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों? September 2, 2026
  • राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग September 2, 2026
  • झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’ September 2, 2026
  • सवर्ण न्याय पद यात्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा होम अरेस्ट September 2, 2026
  • हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका September 2, 2026
  • जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’ September 2, 2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021