• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Live: ‘ज्ञानवापी मामला सुनवाई के योग्य’, अदालत का ऐतिहासिक फैसला

  • September 12, 2022
Live: ‘ज्ञानवापी मामला सुनवाई के योग्य’, अदालत का ऐतिहासिक फैसला
  • Gyanvapi Masjid Case Latest Updates ज्ञानवापी मस्जिद और शृंगार गौरी प्रकरण में सोमवार को अदालत का फैसला आने के बाद मुस्लिम पक्ष को निराशा मिली है। इस बाबत कोर्ट ने सोमवार को केस की पोषणीयता पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

वाराणसी : ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण में पांच महिलाओं की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सोमवार को फैसला आ सकता है। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं, इस पर मंदिर व मस्जिद पक्ष की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अब दोनों ही पक्षों को अदालत के फैसले का इंतजार है। दोपहर एक बजे के बाद परिसर में गहमागहमी अधिक हो गई, सवा दो बजे अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

jagran

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को लेकर दायर मुकदमा नंबर 693/2021 (18/2022) राखी सिंह (व अन्‍य) बनाम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार मामले में अदालत ने दोपहर सवा दो बजे फैसला सुना दिया। वाराणसी के जिला जज ने अपना ऐतिहासिक निर्णय देते हुए कहा कि उपरोक्त मुकदमा न्यायालय में चलने योग्य है। यह निर्धारित करते हुए प्रतिवादी संख्या चार अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के द्वारा अदालत को दिए गए 7/11 के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया। इसी के साथ अदालत ने अगली सुनवाई की ति‍थि 22 सितंबर तय कर दी है। वहीं अंंजुमन इंतेजा‍मिया मसा‍जिद कमेटी ने फैसले पर टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया।

दूसरी ओर ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन कोर्ट ने बताया कि हमारी बहस को अदालत में मान लिया गया है। मुस्लिम पक्ष के आवेदन को रद्द कर करते हुूए कोर्ट ने कहा है कि याचिका सुनवाई के योग्य है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होनी है तो हम आगे की प्रक्रिया के लिए अब तैयारी कर रहे हैं।

इस प्रकार अब आगे भी ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई जारी रहेगी। इससे संबंधित अन्‍य मामले भी अदालत में लंबित चल रहे हैं। अदालत का फैसला आने के बाद अब ज्ञानवापी के वजूखने में में मिले शिवलिंग के पूजन की अनुमति सहित श्रृंगार गौरी और अन्‍य देवी देवताओं के विग्रह के पूजन अर्चन संबंधी वाद को गति मिल जाएगी। दरअसल केस की पोषणीयता को लेकर भी अन्‍य मामले इस फैसले पर निर्भर करते थे। ऐसे में अब ज्ञानवापी मामले में अन्‍य वाद को लेकर सुनवाई हो सकेगी।

 

हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अदालत के फैसले से संपूर्ण देश खुश हैं। हमारे हिंदू भाइयों और बहनों से विनती है कि आज फैसले के जश्न में अपने घरों में घी के दीये जलायें, शंख और नगाड़े बजाने के साथ ही हर-हर महादेव के नारे भी लगाएं। वहीं अदालत का फैसला आने के बाद कचहरी परिसर में हर-हर बम-बम और हर हर महादेव का उद्घोष काफी देर तक गूंजता रहा।

दोपहर एक बजे तक दोनों पक्षों के वकील कोर्ट परिसर में पहुंचे और अपने पक्ष के वादी प्रतिवादी से मुलाकात कर विचार विमर्श किया। अदालत में हिंदू पक्ष की ओर से वादिनी महिलाएं तो मुस्लिम पक्ष की ओर से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के सदस्‍या भी कोर्ट पहुंच गए। हिंदू पक्ष की ओर से एडवोकेट सुधीर त्रिपाठी के चैंबर में मुलाकात और ईश्‍वर से प्रार्थना करने के बाद कोर्ट का सभी ने रुख किया।

 

 

jagran

वाराणसी में सुबह से ही कचहरी परिसर में 250 सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा के बीच गहमाग‍हमी का माहौल बना हुआ है। दोपहर ढाई बजे अदालत का फैसला आने की उम्‍मीद जताई जा रही है। जबकि पुलिस अधिकारियों ने 18 थानों की पुलिस फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया था। लगभग दो हजार से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती इस मामले को लेकर कचहरी से लेकर ज्ञानवापी परिक्षेत्र तक की गई थी।

jagran

मंदिर पक्ष ने यह साबित करने की कोशिश की है कि मुकदमा सुनने योग्य है। वहीं, मस्जिद पक्ष ने भी इसे स्थानीय अदालत में सुनने योग्य नहीं बताने का प्रयास किया है। पूरे प्रकरण की क्रोनोलाजी, मुकदमे के दौरान दोनों पक्ष की प्रमुख दलीलें, मंदिर पक्ष के प्रार्थना पत्र की प्रमुख बातें सुनने के बाद अदालत की ओर से 12 सितंबर की तिथि मुकर्रर की गई थी। दोपहर सवा दो बजे तक इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। अदालत के फैसले के बाद दोनों पक्ष आगे की विधिक कार्रवाई की रूपरेखा तय करने में जुट गए हैं। इस लिहाज से सोमवार को आने वाले फैसले ने मस्जिद मामले का रुख तय कर दिया है।

लगभग 24 वर्ष पहले भी प्राचीन मूर्ति स्वयंभू विश्वेश्वर की ओर से कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। तब वाराणसी की सिविल जज की अदालत ने मुकदमे को सुनने योग्य नहीं माना था। वादी पक्ष ने निगरानी याचिका दाखिल की। प्रथम जिला जज ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए मुकदमा सुनने योग्य माना था। इसके खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने हाई कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया है। सोमवार को इस मामले में भी अदालत में सुनवाई की गई।

वाहनों को गोदौलिया से मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर निगाह : पुलिस की टीम ही नहीं प्रशासिनक स्‍तर पर भी सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अदालत का फैसला आने के दौरान अफवाह फैलाने वाले व किसी की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिकायत मिलने पर तत्‍काल जांच और विधिक कार्रवाई की तैयारी जिला पुलिस प्रशासन ने कर ली थी।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

  • September 21, 2026
राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

  • September 21, 2026
DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  • September 21, 2026
गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

  • September 21, 2026
DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021