नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली

नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली
  • सहारनपुर में हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली निकालते नन्हें-मुन्ने बच्चे।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्थाक यूनिक किड्स स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। गोपाल नगर नुमाईश कैम्प स्थित यूनिक किड्स स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का शुभारम्भ स्कूल के डायरेक्टर मनु चौहान व प्रधानाचार्य हरसिमरत चौहान हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा रैली स्कूल से प्रारम्भ होकर ज्योति मंदिर छोटा चौक, बड़ा चौक व भारत माता चौक से होते हुए पुन: स्कूल में आकर सम्पन्न हुई।

रैली के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। मार्ग में उन्होंने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। हाथों में तिरंगा लिए नन्हें-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखने लायक था जो भारत माता की जय व वंदेमातरम आदि नारों का उद्घोष कर रहे थे। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था। लोगों ने जगह-जगह रोककर बच्चों का स्वागत किया तथा सेल्फी लेकर उनका उत्साहवद्र्धन किया।

बच्चों के हाथ में तिरंगा देखकर राहगीर भी उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। रैली के समापन के बाद बच्चों द्वारा स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रैली में मोनिका नरूला, चेतना गुलाटी, सिमरन वर्मा, वंशिका चौहान, मिनाक्षी छाबड़ा, रजनी

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे