लायन्स क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन
सहारनपुर। लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा आज स्थानीय गुरु नानक ब्वायज इंटर कालेज में एक निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश नारंग, डॉ. मुदित नारंग एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विक्रांत मेंदीरत्ता द्वारा 390 बच्चों के नेत्रों एवं दांतो की निशुल्क जांच की गई।
इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डा. राजेश नारंग ने बच्चों को अपनी आंखों को धूप, धूल और धुंए से बचाकर रखने, अपने नेत्रों की नियमित जांच कराने एवं हरी सब्जियों व फलों का सेवन करने,देर रात तक ना जागने, धीमी रोशनी में ना पढ़ने, टीवी कम से कम देखने की सलाह दी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विक्रांत मेंदीरत्ता ने बच्चों को नियमित अपने दांतों की जांच कराने, कम से कम मीठे का सेवन करें, मिठाई, चॉकलेट आदि का कम प्रयोग करना, नियमित अपने दांतो की सफाई करना एवं रात्रि को सोते समय नियमित ब्रश द्वारा अपने दांतो की सफाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड व जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष स मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील पुरी, चेयरमैन डी.एस. जुनेजा, संजय भसीन, हरप्रीत सिंह गोगिया, संजय लूथरा, प्रधानाचार्य स. मोहन सिंह चैहान, प्रबन्धक जसवंत सिंह बत्रा, आसुतोष, सागर आदि एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।
