• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Kushinagar Incident: कुशीनगर हादसे में 13 महिलाओं की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया हादसे पर दुख

  • February 17, 2022
Kushinagar Incident: कुशीनगर हादसे में 13 महिलाओं की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया हादसे पर दुख
  • Kushinagar Incident कुशीनगर के नौरंगिया गांव में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में 13 महिलाओं की मौत हो गई। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

नई दिल्ली। कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। बीती रात कुएं पर रखा स्लैब टूट गया, जिससे कई लोग उसमें गिर गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी महिलाएं शामिल हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।’

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूं। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

 

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

 

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार में शादी की हल्दी रस्म चल रही थी। परिवार की कई महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर थीं। महिलाएं और बच्चे कुआं पर बने स्लैब पर खड़ी हो गए, जिससे वह टूटकर गिर गया। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर सभी को बाहर निकाला। गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि इस घटना में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और मृतक में सभी महिलाएं हैं। अन्य सहायक कार्रवाई की जा रही है। एसटीआरएफ की टीम बुलाई गई है जो फिर से सर्च अभियान चलाएगी।

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

  • September 23, 2026
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026
‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी September 23, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल September 23, 2026
  • यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया September 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत September 23, 2026
  • किसानों को बड़ी राहत, ऋण की ब्याज दर 12 से घटकर 6 प्रतिशत September 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित September 23, 2026
  • नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप September 23, 2026
  • BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला? September 23, 2026
  • SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर’ September 23, 2026
  • मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021