• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Kisan Andolan: किसानों के प्रदर्शन से गायब हो रही भीड़, एफसीआइ गोदाम के बाहर प्रदर्शन की निकल गई हवा

  • April 5, 2021
Kisan Andolan: किसानों के प्रदर्शन से गायब हो रही भीड़, एफसीआइ गोदाम के बाहर प्रदर्शन की निकल गई हवा
  • चार महीने से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन के अगले चरण में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने घोषणा की थी कि वो सोमवार को भारी पैमाने पर एफसीआइ के बाहर जमा होंगे और जाम करेंगे। मगर सोमवार की दोपहर तक किसान जमा नहीं हो पाए।

नई दिल्ली । चार महीने से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन के अगले चरण में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने घोषणा की थी कि वो सोमवार को भारी पैमाने पर एफसीआइ के बाहर जमा होंगे और जाम करेंगे। मगर सोमवार की दोपहर तक किसान जमा नहीं हो पाए।

मात्र चंद किसान ही यहां पहुंचे और बाहर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। उधर किसानों की इस धमकी के मद्देनजर फरीदाबाद स्थित खाद्य संस्थान पर सुरक्षा के लिहाज से पहले ही आरएएफ की फोर्स को तैनात कर दिया गया था। दोपहर दो बजे तक यहां एक भी किसान नेता दिखाई नहीं दिए।

उधर दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन स्थित सेक्टर 18 खाद्य सुरक्षा संस्थान के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कुछ किसान जरूर बैठे नजर आए। तीन कृषि सुधार कानून के विरोध में इनका विरोध जारी है। मालूम हो कि रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की ओर से ऐलान किया गया था कि वो सोमवार को बड़े पैमाने पर जमा होकर भारतीय खाद्य निगम के आफिसों के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे और एनएच को भी जाम करेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस पहले ही मुस्तैद हो गई थी।

किसान संगठनों ने कहा था कि वो एफसीआइ (भारतीय खाद्य निगम) के कार्यालयों का घेराव और 24 घंटे के लिए एक्सप्रेस-वे जाम किया जाएगा। एफसीआइ के दफ्तरों के घेराव को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने गांव-गांव घूमकर कमेटी का गठन किया था। किसान नेताओं ने ये भी कहा था कि 10 अप्रैल को हाइवे जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी युवाओं पर होगी।

घेराव व जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील मोर्चा के नेता लगातार कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने खुफिया तंत्र को अलर्ट किया था। आंदोलन लगातार लंबा खिंचने और एक दिन पहले भाकियू नेता राकेश टिकैत पर अलवर में हुए हमले को देखते हुए प्रदर्शनकारी अब उग्र हो रहे थे।

हमले के तुरंत पर केजीपी-केएमपी जाम कर प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन को भी इस तरह के इनपुट मिले हैं। इसको लेकर पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को अलर्ट कर आंदोलन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय कर दिया है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता युवाओं से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित अन्य नेताओं ने आंदोलनकारियों से शांति के साथ प्रदर्शन करने और किसी तरह के उकसावे में नहीं आने की अपील की है। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार चाहती है कि आंदोलन उग्र हो और सरकार अपने मंसूबे में कामयाब हो। उन्होंने आंदोलनकारियों को किसी तरह के टकराव से बचने की भी अपील की है। हालांकि आंदोलनकारियों के बढ़ते गुस्से और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलस-प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा है। खुफिया तंत्रों को अलर्ट करते हुए उनसे मिलने वाली जानकारी के आधार पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

घेराव के बाद उपभोक्ता मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

इससे पहले संयुक्त मोर्चा के नेता डा. दर्शनपाल ने कहा था कि 5 अप्रैल को एफसीआइ दफ्तरों के घेराव किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव से ट्रैक्टर लेकर लोग दफ्तर के आगे पहुंचेंगे और पूरा दिन दफ्तर के आगे धरना देकर एफसीआइ बचाओ दिवस मनाया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें फसल का भुगतान सीधे किसान के खाते में किए जाने का फैसला वापस लेने, फसल खरीद के समय जमाबंदी की नकल जमा करवाने की शर्त को वापस लेने की मांग करेंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’

राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग

  • September 2, 2026
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

  • September 2, 2026
मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार September 2, 2026
  • स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों? September 2, 2026
  • राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग September 2, 2026
  • झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’ September 2, 2026
  • सवर्ण न्याय पद यात्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा होम अरेस्ट September 2, 2026
  • हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका September 2, 2026
  • जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’ September 2, 2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021