मिशन शक्ति 5.0 के तहत मनाया कन्या जन्मोत्सव

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मनाया कन्या जन्मोत्सव
सहारनपुर में बालिकाओं को बेबी किट प्रदान करते आयोजक।

सहारनपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत विकासखंड बलियाखेड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें 21 नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गयी व उनके माता-पिता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी वर्कर तथा ड्रॉप आउट किशोरियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया जिसके तहत ड्रॉप आउट किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गये। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मसम्मान एवं स्वाभिमान के बारे में जागरूक किया गया तथा अन्य जानकारी जिनमें बैड टच/गुड टच आदि के बारे में श्री बताया तथा सहायता के समय विभिन्न हेल्प नम्बरों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से अवगत कराया गया।