लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ शुरू, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता शामिल

लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ शुरू, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता शामिल

महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली जा रही है। आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा हो रही है।  सीएम योगी की अगुवाई में ये मार्च लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से शुरू हुई और विधान भवन के पास जाकर खत्म होगी। योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के साथ साथ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हैं। साथ में महिला आयोग की अध्यक्ष और आयोग की पूरी टीम मार्च में शामिल है।

बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हो रही हैं। लखनऊ के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं की इस मार्च में भागीदारी हो रही है। यह मार्च महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की घेराबंदी के लिए हो रहा है। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है। पदयात्रा से पहले नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए। फिर पैदल मार्च करते हुए सिविल अस्पताल होते हुए विधानसभा के सामने पहुंचेंगे जहां सीएम योगी का संबोधन भी होगा। बीजेपी इस मामले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक शक्ति प्रदर्शन करेगी।

  • 9:59 AM (IST)

    पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल

    संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है।  पदयात्रा से बड़ी संख्या में और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए।

  • 9:58 AM (IST)

    जन आक्रोश महिला पद यात्रा शुरू

    लखनऊ में जन आक्रोश महिला पद यात्रा शुरू।  CM योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल। लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से यात्रा की शुरुआत हुई है।


Leave a Reply