नकुड मे पड रही है भयंकर गर्मी , पारा छियालिश डिग्री पर पहुचा
भीषण गर्मी से नसरूल्लागढ में सीसी रोड फटी
नकुड 19 मई इंद्रेश। क्षेत्र मे भयंकर गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड िदये है। पारा छियालिश डिग्री तक पंहुंच गया है। गर्मी के कारण बाजार सुनसान है। नसरूल्लागढ मे तो गर्मी के चलते सीसी रोड धमाके के साथ फट गयी।
क्षेत्र मे भंयकर गर्मी पड रही है। सोमवार को पारा 46 डिग्री तक पंहुच गया। गर्मी के चलते अधिकांशतः लोग घरों मे दुबक गये है। बाजार सुनसान है। जो लोग मजबूरी मे घर से बाहर निकल भी रहे है। वे भी सिर पर कपडा बांधकर निकल रहे है। लोग गर्मी से बचने के लिये बेल गन्ने के जूस का सहारा ले रहे है। भयंकर गर्मी का दुष्प्रभाव फसलो पर भी पड रहा है। बिजली आपूर्ति मे कटोली के कारण सिंचायी पर असर पड रहा है। जिससे फसले सूखने के कगार पर है। अघ्याना मे लाईन पर काम होने की वजह से भयंकर गर्मी मे भी बिजली की आपूर्ति ठप है।
गर्मी मे धमाके के साथ फटी सीसी रोड
नसरूल्लागढ में भयंकर गर्मी का असर सडक पर दिखाई दिया। गर्मी के चलते सडक के नीचे गैस बनने के कारण सी सी रोड धमाके के साथ फट गयी। सडक फटने से सडक पर अवाजाही बंद हो गयी। धमाके के साथ सीसी रोड फटने की घटना से गांव में दहशत फैल गयी। ग्रामीणो ने बताया कि प्रधानमंत्री सडक योजना के अंतर्गत दो ढाई वर्ष पूर्व ही इस सडक का निमार्ण किया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि सडक फटने के दौरान सडक के नीचे से नीले रगं की गैस निकलते हुए देखी गयी।

