ISRO ने रचा इतिहास! EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी बोले- ‘गर्व का पल’

ISRO ने रचा इतिहास! EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी बोले- ‘गर्व का पल’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और अहम अंतरिक्ष मिशन में सफलता हासिल की है. GSLV-F17 रॉकेट ने EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी तय ऑर्बिट में पहुंचा दिया. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिशन की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने इसे ISRO की एक और शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा, ”यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है.” प्रधानमंत्री के मुताबिक, GSLV-F17 के जरिए EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में पहुंचाया जाना भारत की अंतरिक्ष क्षमता, तकनीकी विकास और लगातार बढ़ते इनोवेशन को दिखाता है.

Leave a Reply