• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Indian Railways: प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला तेज, ट्रेनों में मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित

  • April 13, 2021
Indian Railways: प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला तेज, ट्रेनों में मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित
  • पिछले पांच दिनों में दूसरे राज्यों से यात्रियों के आंकड़े के विश्लेषण के आधार पर यह पता चल रहा कि ट्रेन से आने वाले यात्रियों में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे। दूसरे राज्यों से रवाना होने वाली ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों की जांच नहीं होती है।

नई दिल्ली । महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। पुणे से एक ट्रेन मंगलवार को भागलपुर पहुंचेगी। पिछले पांच दिनों में दूसरे राज्यों से आईं ट्रेन, फ्लाइट और बसों के यात्रियों के आंकड़े के विश्लेषण के आधार पर यह पता चल रहा कि ट्रेन से आने वाले यात्रियों में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे। इसकी वजह यह है कि दूसरे राज्यों से रवाना होने वाली ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों की जांच नहीं होती है। इनमें ज्यादातर कोरोना की वजह से काम-धंधा नहीं मिलने और लाकडाउन के खौफ के कारण वापस घर जा रहे हैं। कई लोग परिवार में शादी के चलते और कई खेती के कामों के लिए भी घर लौट रहे हैं। हालांकि ज्यादातर आप्रवासियों का कहना है कि यदि मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ठीक-ठाक काम मिल रहा होता तो शायद वापस नहीं जाते।

पिछले दिनों भोपाल स्टेशन से गुजरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेन खचाखच भरी थी। गोरखपुर जा रहे 50 वर्षीय फयाजुद्दीन ने बताया कि अभी वह जमीन की नपाई कराने जा रहे हैं। मुंबई में काम अभी मंदा चल रहा है। कोरोना और लॉकडाउन से जिस तरह का माहौल बना है, उस कारण गांव में ही जीवनयापन के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

पुणे स्पेशल ट्रेन से बिहार के दानापुर पहुंचे मधुबनी निवासी विजय कुमार ने कहा कि पिछली दफा दूसरों से मांगकर खाना पड़ा था। जैसे-तैसे ट्रक में खड़े होकर गांव पहुंचे थे। फिर वहां वैसी ही स्थिति है। सोचा कि हालात और खराब हों, इससे पहले गांव पहुंच जाएं।

सेंट्रल रेलव के मुख्य पीआरओ ने कहा है कि यह एक सामान्य भीड़ है। लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है। नियमित ट्रेनों के अलावा हम 106 अतिरिक्त ट्रेनें चला रहे हैं। केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति होगी, अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए 6 स्टेशनों पर टिकट बिक्री हो रही है।

 

Post navigation

Prev
Next
उर्जा विभाग में नहीं है कोआर्डिनेशन! बिना मंत्री को बताए महंगी कर दी बिजली? इस चिट्ठी से UP में हंगामा

उर्जा विभाग में नहीं है कोआर्डिनेशन! बिना मंत्री को बताए महंगी कर दी बिजली? इस चिट्ठी से UP में हंगामा

  • June 11, 2026
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा ‘डोयन’, जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा ‘डोयन’, जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब

  • June 11, 2026
यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश

यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश

  • June 11, 2026
“ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

“ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

  • June 11, 2026
‘जहन्नुम बना देंगे’,अमेरिका के एक्शन से गुस्साया ईरान, कुवैत और बहरीन में US ठिकानों को किया धुआं-धुआं, होर्मुज बंद

‘जहन्नुम बना देंगे’,अमेरिका के एक्शन से गुस्साया ईरान, कुवैत और बहरीन में US ठिकानों को किया धुआं-धुआं, होर्मुज बंद

  • June 11, 2026
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद आज से बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद आज से बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

  • June 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘होम मेकर नहीं, नेशन बिल्डर कहें, हर महीने कम से कम ₹30,000 का काम करती हैं हाउस वाइफ’- सुप्रीम कोर्ट June 11, 2026
  • उर्जा विभाग में नहीं है कोआर्डिनेशन! बिना मंत्री को बताए महंगी कर दी बिजली? इस चिट्ठी से UP में हंगामा June 11, 2026
  • सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा ‘डोयन’, जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब June 11, 2026
  • सामाजिक त्रासदी से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगी योगी सरकार, उठाए गए ये कदम June 11, 2026
  • यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश June 11, 2026
  • “ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा June 11, 2026
  • ‘जहन्नुम बना देंगे’,अमेरिका के एक्शन से गुस्साया ईरान, कुवैत और बहरीन में US ठिकानों को किया धुआं-धुआं, होर्मुज बंद June 11, 2026
  • दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद आज से बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत June 11, 2026
  • देहात इलाकों में बिजली कटौती पर भाकियू का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन June 10, 2026
  • सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा June 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021