• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का बायकाट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख को लगाई लताड़

  • February 3, 2022
बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का बायकाट करेगा भारत, गलवान को लेकर चीन के रुख को लगाई लताड़
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन पर ओलंपिक खेलों के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। भारत ने गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हुए संघर्ष में शामिल सैनिक को खेलों का मशालवाहक बनाने का विरोध किया है।

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन पर ओलंपिक खेलों के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। भारत ने गलवन घाटी में भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हुए संघर्ष में शामिल सैन्य अधिकारी को खेलों का मशालवाहक बनाने का विरोध किया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि ओलंपिक खेलों के उद्घाटन या समापन समारोह में कोई भी भारतीय अधिकारी शामिल नहीं होगा।

भारतीय राजदूत नहीं होंगे शामिलचीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रेजिमेंटल कमांडर, जो गलवन घाटी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बुधवार को बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक मशाल रिले में मशालची बने। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को कहा, “अफसोस है कि चीन ने ओलंपिक का राजनीतिकरण करना चुना है। भारतीय दूत बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन या समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे।”
खेलों के राजनीतिकरण पर अमेरिका की खरी-खरीइसके अलावा, एक अमेरिकी सांसद ने भी बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक मशाल रिले के मशाल वाहक के रूप में गालवान घाटी संघर्ष में शामिल पीएलए के रेजिमेंटल कमांडर को चुनने के लिए चीन को खरी खोटी सुनाई है। सीनेटर जिम रिस्क ने कहा, “यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ओलंपिक 2022 के लिए एक मशालची को चुना जो सैन्य कमान का हिस्सा है। उसने 2020 में भारत पर हमला किया और उइगरों के खिलाफ नरसंहार को लागू कर रहा है। अमेरिका उइगर स्वतंत्रता और भारत की संप्रभुता का समर्थन करना जारी रखेगा।”
आस्ट्रेलियाई अखबार का खुलासा
क्यूई फैबाओ के मशाल वाहक बनाए जाने की खबर एक रिपोर्ट के बाद सामने आए है। आस्ट्रेलियाई अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक गलवन घाटी में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष में ड्रैगन अपने नुकसान को छुपा रहा है। जांच के बाद सामने आया है कि पीएलए ने अपनी आधिकारिक गणना की तुलना में कम से कम नौ गुना अधिक सैनिकों को खो दिया।
अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने किया खेला का बहिष्कार
गौरतलब है कि 2022 शीतकालीन ओलंपिक 4 से 20 फरवरी तक बीजिंग में होंगे। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कनाडा उन देशों में से हैं जिन्होंने खेलों का राजनयिक बहिष्कार घोषित किया है।

 

Post navigation

Prev
Next
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

  • August 24, 2026
‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के

‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के

  • August 24, 2026
‘झूठ बोलने का ठेका…’, आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर

‘झूठ बोलने का ठेका…’, आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर

  • August 24, 2026
‘तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर…’, अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भड़का ईरान

‘तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर…’, अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भड़का ईरान

  • August 24, 2026
अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन

अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन

  • August 24, 2026
दिल्ली से बिहार तक 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली से बिहार तक 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें August 24, 2026
  • ‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के August 24, 2026
  • ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी August 24, 2026
  • अयोध्या में मछली भोज विवाद पर अजय राय का आया बयान, कहा- …बिना प्याज-लहसुन August 24, 2026
  • ‘झूठ बोलने का ठेका…’, आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर August 24, 2026
  • ‘तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर…’, अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भड़का ईरान August 24, 2026
  • वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी नसीहत, दिग्गज ने रेड बॉल क्रिकेट में सफल होने का दिया गुरुमंत्र, कहा- ‘बैलेंस बनाना होगा’ August 24, 2026
  • अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन August 24, 2026
  • लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- IIT जाने से पहले यहीं की थी पढ़ाई August 24, 2026
  • दिल्ली से बिहार तक 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021