• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में और बढ़ा बवाल, कोर्ट का फैसला आने के बाद सर्वे का समय तय होगा

  • May 8, 2022
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में और बढ़ा बवाल, कोर्ट का फैसला आने के बाद सर्वे का समय तय होगा
  • वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में कमीशन की कार्यवाही कर रहे एडवोकेट कमिश्नर को बदलने को लेकर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर ने वादी पक्ष और एडवोकेट कमिश्नर से आपत्ति मांगा है।

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में कमीशन की कार्यवाही कर रहे एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के लिए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया गया। इस अर्जी पर लंच बाद अदालत में सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने एडवोकेट कमिश्नर के कार्यप्रणाली पर सवाल करते हुए उन्हें बदलने की अपील की।

वहीं, प्रशासन की ओर से मौजूद जिला शासकीय अधिवक्ता ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही को संतोषजनक बताया। अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं और जिला शासकीय अधिवक्ता की दलील सुनने के पश्चात वादी पक्ष और एडवोकेट कमिश्नर से इस पर आपत्ति मांगी है।

jagran

अदालत का कहना है कि इस प्रकरण में प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा एडवोकेट कमिश्नर पर प्रश्नचिह्न लगाया गया है जबकि, प्रतिवादी शासन, प्रशासन व पुलिस आयुक्त की ओर से शासकीय अधिवक्ता द्वारा एडवोकेट कमिश्नर को निष्पक्ष कहा गया है। प्रार्थना पत्र की प्रति अभी तक वादी पक्ष के अधिवक्ताओं को प्राप्त नहीं कराई गई है और न ही एडवोकेट कमिश्नर अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित हुए हैं। ऐसे में न्यायोचित होगा कि प्रार्थना पत्र की प्रति वादी पक्ष को दी जाए। अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई के लिए नौ मई-2022 की तिथि मुकर्रर कर दी है।

सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता अभय नाथ यादव, मुमताज अहमद, रईस अहमद अंसारी ने कमीशन की कार्यवाही कर रहे एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को बदलने की अपील की। दलील दी कि एडवोकेट कमिश्नर द्वारा सर्वे के दौरान उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया। उनके पक्ष के अधिकृत प्रतिनिधि को मौके पर उपस्थित रहने से मना कर दिया गया।

मस्जिद के पश्चिमी बैरिकेडिंग के बाहर चबूतरानुमा पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे, उसे अंगुली से खरोंच कर देख रहे थे। मस्जिद के प्रवेश द्वार पर ताला खुलवाकर वीडियोग्राफी की जिद कर रहे थे जबकि ताला खोलकर बैरिकेडिंग के अंदर वीडियोग्राफी कराने का अदालत द्वारा आदेश पारित नहीं किया गया है। यह भी आरोप लगाया कि छह मई को एडवोकेट कमिश्नर द्वारा निरीक्षण के दौरान न्यायिक प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं के दिए जा रहे निर्देश के अनुरुप कार्यवाही की जा रही थी। उनके द्वारा लिखित रुप से विरोध किया गया, इसके बावजूद भी कमीशन की कार्यवाही के लिए सात मई की तिथि और तीन बजे का समय निर्धारित किया गया। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट कमिश्नर की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए उनके स्थान पर अन्य अधिवक्ता को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने की अपील की।

सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से उपस्थित जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) महेंद्र प्रसाद पांडेय ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं के आरोपों पर आपत्ति जताया। दलील दी कि छह मई को कमीशन की कार्यवाही सुचारू ढंग से संपादित की गई और संतोषप्रद थी। कमीशन की कार्यवाही करीब दो से ढाई घंटे तक चली। शेष कार्यवाही के लिए सात मई की तिथि पूर्व में नियत की जा चुकी है। इस प्रकरण में अब तक दो एडवोकेट कमिश्नर बदले जा चुके हैं।

कमीशन की कार्यवाही के लिए अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र तीसरे एडवोकेट कमिश्नर हैं। इनके बदलने की दरखास्त विधिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है जबकि एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में कार्यवाही को संपादित कर रहे हैं। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं का प्रार्थना पत्र इस स्तर पर आधारहीन है कि महज आरोपित करने एवं कमीशन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने और न होने देने के उद्देश्य से की गई है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’

आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’

  • October 14, 2026
‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

  • October 14, 2026
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’

अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’

  • October 14, 2026
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार?

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार?

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है?

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है?

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- ‘इन लड़कों को…’ October 14, 2026
  • ‘पीएम मोदी एक…’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला October 14, 2026
  • रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन…मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले October 14, 2026
  • अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- ‘चुनाव आयोग को मुक्त…’ October 14, 2026
  • कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान October 14, 2026
  • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया! October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा! October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021