• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्यप्रदेश में कुआं हादसा: मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा, प्रधानमंत्री ने की घोषणा

  • July 17, 2021
मध्यप्रदेश में कुआं हादसा: मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा, प्रधानमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कुएं में गिरने से मरने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के ग्राम लाल पठार में कुएं में करीब 25 लोग गिर गए थे।

भोपाल । मध्य प्रदेश  के विदिशा में गुरुवार को हुए हादसे में प्रत्येक मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया। इस हादसे में 11 लोग मारे गए। 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। दरअसल विदिशा जिले में कुएं में गिरे एक लड़के को बचाने के क्रम में यह हादसा हुआ।

शुक्रवार देर रात प्रधानमंत्री कार्यालय से किए गए एक ट्वीट में बताया गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों को दो लाख की राशि बतौर मुआवजा दी जाएगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कुएं में गिरने से मरने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘ मध्य प्रदेश के विदिशा में हुए हादसे से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। PMNRF से पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’

आज सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया गया। ट्वीट में लिखा, ‘मध्य प्रदेश के विदिशा में हुए हादसे में अनेकों मौतों की हृदय विदारक खबर काफी दुखद है। पीड़ित परिवारों के लिए मैं सांत्वना प्रकट करता हूं और राहत प्रयासों की सफलता का कामना करता हूं।’ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ऐलान किया था कि पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 हजार रुपये दिए जाएंगे।

शुक्रवार रात को 24 घंटे लंबा चला ऑपरेशन खत्म हुआ। कुएं में से 11 शवों को बरामद किया गया और 19 लोग सुरक्षित निकाले गए। गुरुवार रात कुएं की एक दीवार धंस गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कुआं 50 फीट गहरा है और इसमें 20 फीट तक पानी है। एक किशोर रवि कुएं में गिर गया जिसे बचाने के लिए कुछ लोग कुएं में उतरे और कुछ लोग दीवार पर उनकी मदद के लिए खड़े हो गए लेकिन दीवार के धंसने से सब कुएं में गिर पड़े। लड़के का शव कुएं से निकाला जाने वाला आखिरी शव था।

 

Post navigation

Prev
Next
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021