आईआईटी रुड़की और एसडीए के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
सहारनपुर। शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) और आईआईटी रुड़की के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत अनुसंधान, तकनीकी सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रयोगशाला एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा एसडीए के कर्मचारियों के प्रशिक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी रुड़की के छात्रों को इंटर्नशिप और वर्क स्टडी प्रोग्राम के अवसर भी उपलब्ध होंगे। एसडीए उपाध्यक्ष सूरज पटेल (आईएएस) ने कहा कि इस पहल से विकास परियोजनाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे सहारनपुर के नियोजित एवं तकनीकी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
