‘मैं 6 में से एक पीड़ित हूं’, विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर फिर लगाए आरोप, शेयर किया वीडियो

‘मैं 6 में से एक पीड़ित हूं’, विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर फिर लगाए आरोप, शेयर किया वीडियो

मई की शुरूआत खेल जगत से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने लोगों को परेशान करने का काम किया है.  जंतर-मंतर पर हुए पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का मुख्य चेहरा रही विनेश फोगाट ने रविवार, (3 मई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है और कहा है कि वो भी उन 6 पीड़ितों में से एक हैं जिसने  बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थीं. विनेश ने बताया कि उन्होंने अब तक सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और अपने मान सम्मान के चलते यह बात छिपाई थी, लेकिन अब विवश्ता के कारण अपना नाम उजागर कर रहीं हूं.

उन्होंने कहा कि उन्होंने 1.5 साल के बाद फिर से कुश्ती की तैयारी शुरू कर दी है. आज से एक महीने पहले कुश्ती महासंघ द्वारा एक टूर्नामेंट की घोषणा की गई थी जिसका नाम रैंकिंग टूर्नामेंट है. ये टूर्नामेंट जहां आयोजित किया जा रहा है वहां यूपी के गोंडा में जहां बृजभूषण, का घर है उसका खुद का प्राइवेट कॉलेज है. वंहा हर खिलाड़ी को अपना हक मिलेगा ये बड़ा नामुमकिंग  सा है.

बृजभूषण के लोगों के हाथ  हैं नतीजें

विनेश ने आगे कहा, “कौन रेफ्री किस मैच में जाएगा या कौन रेफ्री कितने नंबर देगा…कौन चेयरमैन कहां पर बैठेगा,  किसको जितवाना है या किसको हरवाना है, ये सब ब्रजभूषण या उसके लोगों द्वार तय किया जाएगा. सरकार या हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इसको देख रहे हैं कोई खिलाड़ी की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है. मानों कि उन्हें बृजभूषण ने फ्री हैंड दे रखा है कि तुम जो चाहे करो चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो, चाहे तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो हम तो तुम्हारे साथ खड़े हैं. सभी मेहनती खिलाड़ियों का वेट से चेक किया जाएगा, उनका मेहनत का रिजल्ट मैदान पर निकलकर आएगा मुझे नहीं लगता.

 

विनेश ने खुद को बताया पीड़ित

विनेश ने आगे कहा, “आज से तीन साल पहले हमने बृजभूषणके खिलाफ भी आवाज उठाई थी, उससे जुड़ा केस कोर्ट में पेंडिंग है. 6 महिला खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई थी उसके आधार पर आज भी कोर्ट में गवाहियां चल रही हैं. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन होती है कि किसी पीड़ित की पहचान को उजागर न किया जाए क्योंकि उनके मान सम्मान की बात होती है, लेकिन आज कुछ मजबूरी ऐसी है कि मैं आप सबको बताना चाहता हूं. मैं बोलना नहीं चाहती थी कि कोर्ट में मामला लंबित है. देश के सामने सच्चाई आ जाएगी, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि उन 6 लोगों में से एक पीड़ित मैं खुद हूं जिसने शिकायत की थी और हमारी दवाइयां भी चल रही हैं.

विनेश ने कहा मैच खेल पाना मेरे लिए मुश्किल

विनेश ने कहा कि आप सोच सकते हैं कि मेरा उसके घर जाकर, उसके कॉलेज में जाकर मैच खेलना कितना मुश्किल होगा जहां पर हर इंसान उसको रिप्रेजेंट करेगा.  ऐसे में वहां जाकर कॉम्पिटिशन लड़ना कठिन होगा. पहले ही हम एथलीट पर मानसिक दबाव होता है और ऐसी स्थिति में अपना 100 प्रतिशत दे पाउंगी मुझे नहीं लगता है. एक लड़की के लिए ऐसी स्थिति में जाकर प्रतिस्पर्धा करना काफी कठिन होता है या हर खिलाड़ी जो इस चीज से गुजर रहा है वो ये समझ सकता है.”

भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश ने कहा कि आज भी बृजभूषण बोलता है कुश्ती महासंघ पर उसका दबदबा है ..उसी के लोगो को उसने बैठा रखा है फिर भी खेल महासंघ या सरकार कोई कदम नहीं उठाती है. अगर मैं प्रतिस्पर्धा करती हूं, तो मेरे साथ मेरी टीम भी होगी हमारे शुभचिंतक भी होंगे. किसी के साथ कोई घटना होती है तो मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि उसकी जिम्मेदार केवल भारत सरकार होगी क्योंकि बृजभूषण जो खुद ऑन कैमरा कहता है कि मैंने एक आदमी का मर्डर किया था उसे फिर भी सजा नहीं मिली. आप सोच सकते हैं कि वह कैसा इंसान है और वह क्या करवा सकता है. वो किसी के साथ कुछ भी कर सकता है. मैं अपने लिए कोई खास व्यवहार नहीं चाहती हूं. मैं बस ये चाहती हूं कि हर खिलाड़ी की जीत या हार का फैसला उनकी मेहनत के आधार पर हो ना कि किसी गुंडे बदमाश के आधार  पर हो.

Leave a Reply