17 जुलाई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नए संबंध बनेंगे

17 जुलाई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: महाष्टमी।

आज की भद्रा: प्रात: 04:35 बजे से शाम 03:41 बजे तक।

विशेष: शुक्र सिंह राशि में।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: अज्ञात भय शारीरिक और मानसिक कलेश देगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मिथुन: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लेना होगा।

कर्क: वाणी पर संयम रखें। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उदर विकार या चोट का भय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी, लेकिन नेत्र विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कन्या: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक कलह के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। कर्ज में न्यूनता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे