शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न, 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह
गंगोह : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनाँक 12-06-2026 दिन शुक्रवार को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह से प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित ‘एप्रिसिएशन सेरेमनी’का आयोजन किया गया। समारोह में 100 से अधिक चयनित छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा दिए गए प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह ग्रहण किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को विश्वविद्यालय प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महीपाल सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन का परिणाम है। कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने भी छात्रों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में यूनाइटेड जेनेटिक्स के प्रतिनिधि श्री सुमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा एवं फार्मेसी निदेशक प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने सभी भर्ती कंपनियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शोभित विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रो.(डॉ.) जसवीर राणा ने किया। समारोह ने न केवल चयनित छात्रों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि जूनियर विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
इस अवसर पर प्रवेश प्रभारी डॉ. अनिल रॉयल, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. विकास पँवार, वासु चौधरी, सचिन शर्मा, अनिल जोशी, अजय शर्मा सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
