यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मई महीने की शुरुआत से ही अलग-अलग जगहों पर आंधी-बारिश चल रहा हैं जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं. बुधवार को भी नोएडा, गाजियाबाद से लेकर सीतापुर और प्रयागराज समेत कई जगहों पर आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. जिससे मौसम सुहाना हो गया. लेकिन, आज से मौसम बदल रहा है और प्रदेश में फिर से तेज धूप और भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू हो जाएगा.

मौसम विभाग को मुताबिक यूपी में आज दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा, कहीं कोई आंधी या बारिश की चेतावनी नहीं हैं. सुबह से ही राजधानी लखनऊ से लेकर तमाम जिलों में आसमान साफ देखने को मिल रहा हैं. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा. हालांकि आज गर्म हवाएं या लू का अलर्ट नहीं हैं. शुक्रवार को भी मौसम साफ़ रहेगा और धूप निकलेगी. अगले दो दिन प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में बने हुए हैं.

यूपी में फिर पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

शनिवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने लगेगा और गर्मी अपने रंग दिखना शुरू कर देगी. जिसके प्रदेश के लोगों को एक फिर से झुलसाने वाली गर्मी, तेज धूप और लू का सामना करना पड़ेगा. 16 मई से पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर चलने की संभावना है. तेज धूप और लू की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

45 डिग्री के पार जाएगा पारा

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते में तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. यानी अब जल्द ही लोगों के 45 डिग्री तक भीषण गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ेगा. बांदा, झांसी में तो अभी से पारा 43 डिग्री तक पहुँच गया हैं. बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. वहीं प्रयागराज, हमीरपुर और वाराणसी में भी पारा 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ हैं.

राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में काले घने बादल छा गए, जिसके बाद कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने का मिली, जिससे तापमान में थोड़ी कमी ज़रूर आई, वहीं नोएडा, गाजियाबाद में भी कल की आंधी से गर्मी का असर कम हुआ. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. अगले एक हफ्ते में प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. इसके गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा.

Leave a Reply