गंगोह: कॅुवर शेखर विजेन्द्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में कोरोना के मरीजों को किया गया भर्ती

गंगोह: कॅुवर शेखर विजेन्द्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में कोरोना के मरीजों को किया गया भर्ती

गंगोह: कॅुवर शेखर विजेन्द्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर गंगोह में आज स्थानीय प्रशासन की ओर से कोरोना की आशांका से ग्रस्त चार मरीजो को विशेष निगरानी के लिए भर्ती किया गया। अस्पताल में गत सप्ताह ही कोरोना के आने वाले संकट को ध्यान में रखकर पूरी तैयारी कर ली गयी थी। इस सम्बंध में अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठकें भी हुई।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थय केन्द्र के सम्बंधित अधिकारियों ने दो बार अस्पताल का निरीक्षण किया, तथा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

आज स्थानीय प्रशासन से सूचना मिलते ही अस्पताल में पूरी तैयारी कर ली गयी और संभावित मरीजों को भर्ती किया गया। प्रशासन के अनुसार अभी और मरीजों को भर्ती किये जाने की सम्भावना है। अस्पताल के उपअधीक्षक डा0 सत्यदेव पाण्डे़य ने बताया कि अस्पताल की पूरी टीम सेवा में रात दिन लगी हुई है। मरीजों की सेवा में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी। आयुर्वेद विज्ञान के लिए भी यह विशेष प्रयोग का अवसर है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे