• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अर्पिता मुखर्जी के 8 बैंक अकाउंट्स से 8 करोड़ के लेनदेन का चला पता, ईडी खातों का कर सकता है फोरेंसिक आडिट

  • July 31, 2022
अर्पिता मुखर्जी के 8 बैंक अकाउंट्स से 8 करोड़ के लेनदेन का चला पता, ईडी खातों का कर सकता है फोरेंसिक आडिट
  • WBSSC Scam प्रवर्तन निदेशाल ने अर्पिता मुखर्जी के आठ बैंक खातों में 8 करोड़ के लेनदेन का पता लगाया है। ED इन खातों का फोरेंसिक आडिट भी कर सकता है। अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों से इस बारे में जल्द पूछताछ भी हो सकती है।

कोलकाता। करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले (WBSSC Scam) की जांच में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अर्पिता मुखर्जी के आठ बैंक खातों में 8 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। इन खातों को केंद्रीय एजेंसी (ED) ने फ्रीज कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार अब जरूरत पड़ने पर ईडी इन खातों का फोरेंसिक आडिट भी कर सकता है।

खातों की होगी दोहरी जांच

जांच की शुरुआत में ईडी के सूत्रों ने कहा कि अब वे इन फ्रीज बैंक खातों में पैसे ट्रांस्फर होने का दो तरीके से जांच करेगा। पहला वह स्रोत जहां से इतनी बड़ी राशि इन खातों में स्थानांतरित की गई और दूसरा वे चैनल हैं जहां-जहां से यह फंड नियत समय में ट्रांसफर किए गए।

पार्थ चटर्जी के दामाद और मामा पर भी कस सकता शिकंजा

एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि इन जमे हुए बैंक खातों के लेनदेन के विवरण की जांच करने के अलावा, इनके सोर्स विभिन्न शेल कंपनियां हैं जो वर्तमान में पार्थ की कंपनियों के अधीन हैं। अर्पिता मुखर्जी के अलावा, पार्थ चटर्जी के दामाद कल्याणमय भट्टाचार्य और मुंहबोले मामा कृष्ण चंद्र अधिकारी इनमें से कुछ कंपनियों के निदेशक पाए गए।

अर्पिता और पार्थ से पूछे जाएंगे सवाल

ईडी अधिकारी ने बताया कि अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी की 3 अगस्त तक हिरासत के इस चरण के शेष दिनों में, वे इस मुद्दे पर पूरी तरह से पूछताछ करेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर जब चटर्जी को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, पूर्व मंत्री ने दावा किया कि यह पैसा उनका नहीं है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि इतनी बड़ी नकदी और बरामद सोने का असली मालिक कौन है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अब तक ईडी ने किया ये बरामद

बता दें कि 23 जुलाई को ईडी के अधिकारियों ने 31.20 करोड़ रुपये, करीब 60 लाख रुपये की विदेशी मुद्राएं और सोने के गहने बरामद किए थे। दक्षिण कोलकाता के टालीगंज स्थित डायमंड सिटी हाउसिंग काम्प्लेक्स में अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 90 लाख रुपये पाए थे। वहीं इसके बाद 28 जुलाई को फिर से, ईडी के अधिकारियों ने बेलघरिया में उसके एक अन्य फ्लैट से 27.90 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा और 6 किलो सोना जब्त किया।

 

 

Post navigation

Prev
Next
हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, ‘ये बहुत…’

हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, ‘ये बहुत…’

  • August 25, 2026
बांके बिहारी मंदिर के दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, एक-एक पैसा मंदिर के खजाने में जमा कराने के निर्देश

बांके बिहारी मंदिर के दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, एक-एक पैसा मंदिर के खजाने में जमा कराने के निर्देश

  • August 25, 2026
डिजिटल पेमेंट क्रांति, भारत में UPI के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने पूछा- ‘इसने आपकी जिंदगी कैसे बदली?’

डिजिटल पेमेंट क्रांति, भारत में UPI के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने पूछा- ‘इसने आपकी जिंदगी कैसे बदली?’

  • August 25, 2026
स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की हेडस्कार्फ पहनने की याचिका खारिज की

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की हेडस्कार्फ पहनने की याचिका खारिज की

  • August 25, 2026
चीनी के बढ़ते दाम पर सरकार का बड़ा एक्शन, इम्पोर्ट नियम बदले

चीनी के बढ़ते दाम पर सरकार का बड़ा एक्शन, इम्पोर्ट नियम बदले

  • August 25, 2026
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद का ऐलान, लालबाग में जुटेगा हिंदू समाज

भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद का ऐलान, लालबाग में जुटेगा हिंदू समाज

  • August 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, ‘ये बहुत…’ August 25, 2026
  • बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ August 25, 2026
  • मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक August 25, 2026
  • सकारात्मक सोच अपनाकर स्वर्णिम भारत के निर्माण संभव: हरि भाई भानुशाली August 25, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली स्थल का लगातार दूसरे दिन मेजर जनरल मनीष कुमार ने किया निरीक्षण August 25, 2026
  • स्थापना दिवस पर व्यापारी एकता और संगठन विस्तार का संकल्प August 25, 2026
  • जनसुनवाई में 4 समस्याओं का नगरायुक्त ने किया निस्तारण August 25, 2026
  • राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने की जनसुनवाई August 25, 2026
  • मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने सहारनपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं August 25, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद का आयोजन August 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021