• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बीरभूम हिंसा पर बंगाल विधानसभा में जमकर बवाल, सुवेंदु अधिकारी समेत पांच विधायक सस्‍पेंड

  • March 28, 2022
बीरभूम हिंसा पर बंगाल विधानसभा में जमकर बवाल, सुवेंदु अधिकारी समेत पांच विधायक सस्‍पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Birbhum Violence Latest News Updates बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज टीएमसी और भाजपा विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार बुरी तरह घायल हो गए। पांच भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन काफी हंगामेदार रहा। बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्य विपक्षी भाजपा विधायकों के बीच सदन के भीतर मारपीट व हाथापाई तक हो गई। यहां तक कि भाजपा विधायक के कपड़े भी फाड़ दिए गए। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जब उसने बीरभूम मामले पर विधानसभा में चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की। इस दौरान विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक व विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं, विधानसभा में मारपीट की इस घटना के बाद पांच भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बर्मन और नरहारी महतो शामिल हैं।

jagran

भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

वहीं, भाजपा विधायकों ने इसके खिलाफ विधानसभा के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया। दरअसल, सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने बीरभूम हिंसा मामले में चर्चा की मांग की और फिर विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके विधायकों को धक्का दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मालवीय ने वीडियो जारी कर साधा निशाना

इधर, इस घटना का एक वीडियो भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, जिसमें भाजपा और टीएमसी विधायक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट के साथ मालवीय ने लिखा, प. बंगाल विधानसभा में हंगामा। बंगाल के राज्यपाल के बाद टीएमसी विधायकों ने अब चीफ व्हिप मनोज तिग्गा समेत भाजपा विधायकों पर हमला किया क्योंकि वे रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आलोचना की।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात

अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात

  • October 20, 2026
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

  • October 20, 2026
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- ‘दान-चोर के दानव मार गिरायें’

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- ‘दान-चोर के दानव मार गिरायें’

  • October 20, 2026
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र

  • October 19, 2026
SIR पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, वियतनाम के हनोई पहुंचे; BJP ने फिर उठाए सवाल

SIR पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, वियतनाम के हनोई पहुंचे; BJP ने फिर उठाए सवाल

  • October 19, 2026
OIC पर भारत का तीखा पलटवार, कहा- पाकिस्तान के एजेंडे का मंच न बने संगठन, जम्मू-कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं

OIC पर भारत का तीखा पलटवार, कहा- पाकिस्तान के एजेंडे का मंच न बने संगठन, जम्मू-कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं

  • October 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नानौता में घर से आभूषण चोरी का खुलासा, सुनार समेत दो गिरफ्तार October 20, 2026
  • अम्बेहटी प्रकरण में आरोपी मोनू गिरफ्तार October 20, 2026
  • यूपी की 150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, प्रियंका गांधी ने तैयार किया बड़ा प्लान; सपा से गठबंधन में बढ़ेगी दावेदारी! October 20, 2026
  • परिसीमन बिल पर सियासी घमासान तेज, जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर पलटवार; BJP से पूछे तीन बड़े सवाल October 20, 2026
  • अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात October 20, 2026
  • RSS विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत बोले- वंदे मातरम् गाने में संकोच नहीं होना चाहिए, AI और OTT को लेकर भी दी बड़ी चेतावनी October 20, 2026
  • मनरेगा की जगह नए कानून पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश बोले- ग्रामीण भारत की सामाजिक सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ October 20, 2026
  • सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- ‘साफ पता चलता है कि…’ October 20, 2026
  • दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात October 20, 2026
  • ‘चुनाव आया तो याद आए आजम खान’, अखिलेश यादव पर बरसे राजभर October 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021