• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Fight Against COVID-19: कोविड के बढ़ते संक्रमण पर CM योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, बोले- अब फील्ड में उतरें सभी अफसर

  • April 12, 2021
Fight Against COVID-19: कोविड के बढ़ते संक्रमण पर CM योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, बोले- अब फील्ड में उतरें सभी अफसर
  • Fight Against COVID-19 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब फुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बैठक में कोरोना वायरस की तेजी से बढ़ती गति पर लगाम लगाने की खातिर सभी अफसरों को अफसरों को फील्ड में जाने के साथ ही अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह में छह गुना बढऩे के कारण 24-25 शहरों में नाइट कर्फ्यू के बाद भी मामला नियंत्रित होता न देख सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में उतर पड़े। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सीनियर पीसीएस अफसरों के साथ अपने कैबिनेट मंत्रियों को भी जिलों की मानिटरिंग पर लगाया। अब सभी अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के निर्देश पर रविवार को सर्वदलीय बैठक के बाद सोमवार को सुबह अपनी कोर टीम(टीम-11) के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब फुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बैठक में कोरोना वायरस की तेजी से बढ़ती गति पर लगाम लगाने की खातिर सभी अफसरों को अफसरों को फील्ड में जाने के साथ ही अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों में नाइट कर्फ्यूको सख्ती से लागू करवाने का निर्देश भी दिया।

प्रदेश में लगातार बढ़ते एक्टिव केस बेहद डराने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने अब हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट करने के साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों की विशेष निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में हाइ-वे पर टोल प्लाजा पर भी टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराएं। टेस्ट के लिए ट्रूनेट मशीनों का उपयोग किया जाए। इनमें से 70 प्रतिशत टेस्ट आरटी-पीसीआर के माध्यम से हो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फील्ड पर उतरने वाले अफसर सभी जगह पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं। बिना मास्क के मिलने वाले हर शख्स पर बड़ा जुर्माना करें। नवरात्र और रमजान को लेकर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रदेशभर के सभी धर्म स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वाधिक संक्रमित लखनऊ में हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और मेयो मेडिकल सेंटर में कोविड बेड बढ़ाएं। इसी तरह अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड बेड्स स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंसर अस्पताल को भी डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में परिवॢतत करें। गांवों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की व्यवस्था को उपलब्ध कराएं।

 

Post navigation

Prev
Next
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

  • June 5, 2026
खान सर पर भड़क उठे तेज प्रताप यादव, कहा- ‘वह जलनदहा आदमी हैं, पढ़ाने से नहीं-फोटो खिंचाने से मतलब है’

खान सर पर भड़क उठे तेज प्रताप यादव, कहा- ‘वह जलनदहा आदमी हैं, पढ़ाने से नहीं-फोटो खिंचाने से मतलब है’

  • June 5, 2026
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

  • June 5, 2026
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं…

धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं…

  • June 5, 2026
सहारनपुर के देवबंद में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तारः जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का दावा, मोहाली ब्लास्ट की जांच में पकड़ा गया

सहारनपुर के देवबंद में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तारः जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का दावा, मोहाली ब्लास्ट की जांच में पकड़ा गया

  • June 5, 2026
सूरत और दमन को विकास की बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सूरत और दमन को विकास की बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

  • June 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ June 5, 2026
  • मक्का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर राकेश टिकैत बोले- MSP बढ़ाने से नहीं होगा किसानों को फायदा June 5, 2026
  • दिल्ली से कांग्रेस का बड़ा चुनावी मिशन शुरू, दलित-अल्पसंख्यक एकजुटता पर फोकस; 6 जून से अभियान का आगाज June 5, 2026
  • खान सर पर भड़क उठे तेज प्रताप यादव, कहा- ‘वह जलनदहा आदमी हैं, पढ़ाने से नहीं-फोटो खिंचाने से मतलब है’ June 5, 2026
  • ‘जब-जब राष्ट्र के सामने संकट…’, PM मोदी का नाम लेकर ASP अनुज चौधरी ने लोगों से की भावुक अपील June 5, 2026
  • अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’ June 5, 2026
  • धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं… June 5, 2026
  • सहारनपुर के देवबंद में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तारः जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का दावा, मोहाली ब्लास्ट की जांच में पकड़ा गया June 5, 2026
  • सूरत और दमन को विकास की बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास June 5, 2026
  • पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा June 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021