प्रसिद्ध लेखक, कवि एवं विचारक डॉ. गौकरण दत्त शर्मा भारत राष्ट्र रत्न से सम्मानित

प्रसिद्ध लेखक, कवि एवं विचारक डॉ. गौकरण दत्त शर्मा भारत राष्ट्र रत्न से सम्मानित
सहारनपुर में भारत राष्ट्र रतन अवार्ड ग्रहण करते डा. गौकरण दत्त शर्मा।

सहारनपुर। लेखक, कवि, चिंतक, विचारक डॉ गौकरण दत्त शर्मा एडवोकेट को एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भारत राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में डॉ. गौकरण दत्त शर्मा को वर्षों से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत राष्ट्र रत्न सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा ने समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। उनका सामाजिक योगदान अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष साहिब प्रजापति ने बताया कि संस्था अपने स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।