बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
सहारनपुर। नुमाइश कैंप क्षेत्र में गुरुवार को स्वामी मंगला नंद महाराज के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया, 56 भोग भी अर्पित किये गये।
रथ यात्रा के संयोजक विजयकांत चैहान के नेतृत्व चमन पैलेस से शुरू हुई रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलराम के विग्रहों का पूजन-अर्चन कर रथ रवाना किया गया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और 56 भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया। भक्तों ने जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए रथ की रस्सी खींचकर धर्मलाभ प्राप्त किया। रथ यात्रा चमन पैलेस, भारत माता चैक, श्री दयाल मंदिर, श्री नंगली मंदिर होते हुए श्री करुणा बिहारी मंदिर, गोपाल नगर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण और स्वागत की व्यवस्था की। स्वामी मंगला नंद महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन और उसकी रस्सी के स्पर्श से भक्तों को विशेष आध्यात्मिक फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि 17 से 24 जुलाई तक श्री करुणा बिहारी मंदिर, गोपाल नगर में भगवान जगन्नाथ का प्रवास रहेगा। प्रतिदिन रात्रि 8 से 11 बजे तक संकीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। रथ यात्रा के संयोजक विजयकांत चैहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
