‘फैजल खान ने कराई मेरे भाई की हत्या’, पटना में जेल से बाहर आए रौशन आनंद का बड़ा आरोप

‘फैजल खान ने कराई मेरे भाई की हत्या’, पटना में जेल से बाहर आए रौशन आनंद का बड़ा आरोप

पटना। राजधानी के मुसल्‍लहपुर हाट स्‍थ‍ित फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर बवाल मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सोमवार को जेल से बाहर आए।

2 जून की रात हुए विवाद के अगले दिन उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत मिलने पर वे दोपहर में बेउर से बाहर निकले।

बाहर आने के बाद मीड‍िया से बातचीत में उन्‍होंने खान सर पर गंभीर आराेप लगाए। उन्‍होंने कहा कि फैजल खान और क‍िसान कोल्‍ड स्‍टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने म‍िलकर मेरे भाई की हत्‍या कराई है।

जेल जाते ही साजिश कर ले ली जान

उन्‍होंने कहा क‍ि वे बाहर थे तो भाई की हत्‍या क्‍यों नहीं हुई। जेल जाते ही स‍ा‍जि‍श के तहत उसकी जान ली गई है।  उन्‍होंने कहा कि फैजल खान बहुत झूठ बोलता है। नार्को टेस्‍ट होना चाहिए।

पहले कह रहा था क‍ि गोली हमने चलवाई। वीडियो सामने आने पर पता चला कि गोली उसने चलवाई। मामले में सरकार और न्‍यायालय पर पूरा भरोसा है। हमारे साथ न्‍याय होगा।

इस क्रम में उन्‍होंने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उन्‍हें केवल छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया जबक‍ि फैजल खान को नहीं। उसे कुछ नेताओं का संरक्षण प्राप्‍त है।

उन्‍होंने कहा कि जब तक भाई को न्‍याय नहीं दिलाते, वे घर नहीं जाएंगे। चर्चा थी कि वे प्रिंस यादव की अंत्‍येष्‍ट‍ि में शामिल होने सहरसा जाएंगे।

प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्‍थ‍ित एक होटल में संदिग्‍ध पर‍िस्‍थ‍िति‍यों में मौत हो गई थी। प्रिंस की आंख के ऊपर चोट के निशान पाए गए। इस मामले में प्र‍िंंस के साथ रहे चार साथ‍ियों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

नेपाल में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को वहां से सहरसा लाया गया। इस मामले में सियासत भी खूब तेज हो गई है।