स्थानीय पत्रकार संजीव शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया

स्थानीय पत्रकार संजीव शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया
फोटो दिंवगत पत्रकार संजीव शर्मा का चित्र

नकुड 23 जून इंद्रेश। स्थानीय पत्रंकारो ने संजीव शर्मा की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त कर उन्हे भावभीनी श्रंद्धांजलि अर्पित की है।

यंहा क्षेत्र पंचायत के सभागार मे आयोजित शोकसभा में पत्रकारो संजीव शर्मा को श्रंद्धासुमन अर्पित किये। स्थानीय पत्रकार संजीव शर्मा की विगत 13 जून को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी थी। शोक सभा मे पत्रकार देवेंद्र चौहान ने कहा कि संजीव शर्मा ने अपनी लेखनी से सामाजिक सरोकार के हित मे काम किया । अजित सिंह ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि संजीव शर्मा अब हमारे बीच नहंी है।

बिजेंद्र शर्मा ने इस मौके पर कहा कि यह दुःद है कि एक कलम का सिपाही अल्प समय मे ही चला गया। इंद्रेश त्यागी ने संजीव शर्मा के स्थानीय समस्याओ को लेकर किये काम को याद कर कहा कि संजीव शर्मा का असमय जाना समाज व क्षेत्र के लिये बडी क्षति है। हसीब खान व नदीम निजामी ने संजीव शर्मा कहा कि उनका जाना नगर की प्रेस के लिये व्यक्तिगत क्षति है। राजनशर्मा व विपिन चैधरी ने कहा एक साथी का जाना अत्यंगत दुःखद है। साथ ही दुखद निधन पर गहरा शोक जताया।

इससे पूर्व नगर के सभी पत्रकारो ने संजीव शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की। इस मौके पर कपिल त्यागी, दीपक सैनी, मनोज धनगर , पियुष गुुप्ता, डा0 पुष्कर सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply