महानगर व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार
सहारनपुर। महानगर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धीमान नरेश धीमान ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यकारिणी में युवाओं और नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धीमान आयोजित बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को व्यापारी हितों के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों के अनुरूप व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महानगर उपाध्यक्ष पद पर राजू सिंह, सचिन जैन, किरण मेहता, हेमंत धीमान, मुकेश वर्मा, आशु धीमान, डॉ. अशोक गौतम, अनिल गिरी और नरेंद्र कश्यप को मनोनीत किया गया। महानगर सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अरुण धीमान तथा मीडिया प्रभारी का दायित्व विवेक गोयल को सौंपा गया। वहीं महानगर मंत्री पद पर मोनिका राजपूत, ओम गर्ग और अर्पित छाबड़ा को नियुक्त किया गया। बैठक महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा की अध्यक्षता की।
