‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता

‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई है। कहा कि युद्ध समाप्त होने को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

प्रधानमंत्री की ओर से देशवासियों से संयम बरतने की अपील यह संकेत देती है कि भारत के सामने केवल पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसे पेट्रोलियम पदार्थों का संकट ही नहीं, बल्कि आर्थिक संकट भी गहरा सकता है।

इसका असर करोड़ों भारतीयों के जीवन पर पड़ रहा है और यदि स्थिति लंबी चली तो यह संकट और गंभीर हो सकता है। कोरोना काल की भारी मार झेलने के बाद देश की बड़ी आबादी पहले से ही रोजी-रोटी के संकट से जूझ रही है।

ऐसे में गरीब और मेहनतकश लोगों के पास अब और अधिक संयम बरतने या खोने के लिए बहुत कम बचा है। कहा कि सरकारों को आम जनता का सहारा बनने के लिए बेहतर उपाय करने चाहिए, क्योंकि यही जनहित और देशहित में होगा।

Leave a Reply