मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी का सम्मानित करते क्लब के पदाधिकारी।

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार प्रातः सहारनपुर क्लब में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी तथा सहारनपुर क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार चैहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग शिविर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन, रोटरी क्लब सहारनपुर एवं योगस्थम संस्थान की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई। क्लब सचिव हेमंत जोशी ने कहा कि सहारनपुर क्लब प्रतिवर्ष योग शिविर का आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। संयुक्त सचिव जोधबीर सिंह (बन्नी) ने अपने संबोधन में कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग शिविर में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य माई दयाल सिंह मित्तल एवं अमित जोली डॉ पंकज खन्ना डॉक्टर अक्षय गुप्ता रश्मि टेरेंश का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व सचिव मुकेश गोयल, डॉ. मोहन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply