उ.प्र. सफाई कर्मचारी वैलफेयर सोसायटी की मंडल व जिला कार्यकारिणी घोषित

उ.प्र. सफाई कर्मचारी वैलफेयर सोसायटी की मंडल व जिला कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में उ.प्र. सफाई कर्मचारी वैलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक में साथी लक्ष्मण सिंह को मंडल अध्यक्ष व अशोक तेश्वर को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित बैठक में कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश महासचिव सुनील चौधरी धीरज आजाद को कार्यवाही प्रदेशाध्यक्ष, विनोद चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, अर्जुन वाल्मीकि प्रदेश संगठन मंत्री बनाने की घोषणा की। जबकि साथी लक्ष्मण सिंह को मंडल अध्यक्ष, चौ. तिलकराज को महामंत्री, अशोक तेश्वर को मंडल उपाध्यक्ष, अमित ढिंगान को जिला महासचिव, सोनी राज को जिला उपाध्यक्ष, गोविंद को जिला प्रभारी, आदेश कुमार को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा प्रकाश चंद को नगर प्रभारी, संदीप कुमार को नगर सचिव, सतीश कुमार, रमेश मकवाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप कल्याण को संगठन मंत्री, विनय चनालिए व राजेश जंझौत, पुष्पेंद्र चनालिया, अमित चनियाने को उपाध्यक्ष बनाया गया।

प्रदेश महासचिव सुनील चौधरी ने अनिल चौधरी, राजीव आजाद, सुनील सूद, अमित, सोनू मेहरोलिया, शाहिल, राहुल बिरला, बलवंत बिरला, अर्जुन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे