यूपी सरकार में विभागों का बंटवारा अब तक नहीं, BJP चीफ की नई टीम पर मंथन शुरू! गृह मंत्री से होगी पंकज चौधरी की मुलाकात?

यूपी सरकार में विभागों का बंटवारा अब तक नहीं, BJP चीफ की नई टीम पर मंथन शुरू! गृह मंत्री से होगी पंकज चौधरी की मुलाकात?

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के 6 दिन बाद अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की नई टीम पर मंथन शुरू होने के संकेत हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की यूपी इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी, 15 मई, शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. इस मुलाकात में दोनों के बीच यूपी बीजेपी की नई टीम पर चर्चा होने की संभावना है.

बता दें बीते साल दिसंबर 2025 में पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की जिम्मेदारी दी गई थी.

माना जा रहा है कि मौजूदा टीम में अहम बदलाव किए जाएंगे. संगठन में कुछ लोगों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.