दिनेश कुमार होंगे सहारनपुर के नए जिलाधिकारी

दिनेश कुमार होंगे सहारनपुर के नए जिलाधिकारी
सहारनपुर में नवागत जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह का फाइल फोटो।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर के जिलाधिकारी पद पर तैनात 2008 बैच के आईएएस अधिकारी अखिलेश सिंह का स्थानांतरण बस्ती मंडल के मंडलायुक्त पद पर किया गया है। उनके स्थान पर 2012 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिनेश चंद्र सिंह को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

दिनेश चंद्र सिंह पूर्व में भी सहारनपुर जिले में कई पदों पर तैनात रहे चुके हैं। गौरतलब है कि सहारनपुर में पिछले तीन साल से जिलाधिकारी के पद पर तैनात 2008 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी अखिलेश सिंह का लगभग छह माह पूर्व प्रमोशन हो गया था परंतु शासन ने उनका मंडलायुक्त पद पर स्थानांतरण नहीं किया था। स्थानीय निकाय चुनाव की आदर्श चुनाव संहिता समाप्त होने के बाद से ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के स्थानांतरण की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में गूंज रही थी। बीती रात्रि शासन द्वारा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का स्थानांतरण बस्ती के मंडलायुक्त पद पर कर दिया गया है।

उनके स्थान पर बहराइच के जिलाधिकारी के पद पर तैनात 2012 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश चंद्र को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। नवागत जिलाधिकारी दिनेश चंद्र इससे पूर्व सहारनपुर में देवबंद के उपजिलाधिकारी, नगर मैजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात रह चुके हैं। 2014 में सहारनपुर में गुरूद्वारा प्रकरण को लेकर हुए दंगे दौरान भी दिनेश चंद्र सिंह सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात थे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे