राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज, मोदी और शाह पर टिप्पणी का मामला

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज, मोदी और शाह पर टिप्पणी का मामला

रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा व सांसद द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री काे लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष बढ़ता जा रहा है। प्रगति पुरम निवासी भाजपा कार्यकर्ता व अधिवक्ता शकील अहमद खान ने सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया।

उनके द्वारा न्यायालय को अवगत कराया गया कि नेता प्रतिपक्ष ने 20 मई को डीह के लोधवारी गांव में जनसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह गृहमंत्री अमित शाह आदि के खिलाफ अभद्र व मानहानि कारक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की छवि धूमिल हुई है।

मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन विनयशील ने की। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने 15 जून की तिथि बयान के लिए नियत की है।

Leave a Reply