सड़कों पर नमाज का जिक्र कर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा बयान, ‘फालतू का…’
बकरीद और सड़कों पर नमाज के मुद्दे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सड़कों पर नमाज कौन पढ़ता है? भारतीय जनता पार्टी फालतू का नैरेटिव बनाना बंद करे. जुमे की नमाज दिन में एक बजे-दो बजे होती है. इस तपती दोपहरी में कौन सड़क पर नमाज पढ़ेगा? फालतू का नैरेटिव बनाना बंद करिए, कोई सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ता. ये झूठा नैरेटिव है. बीजेपी अपनी गंदी राजनीति बंद करे. विकास के नाम पर आप क्या कर रहे हो, ये बताओ.
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर क्या बोले?
पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “जब तक राज्यों के चुनाव हो रहे थे, संकट तब भी था. होर्मुज तब भी बंद था. लेकिन पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम नहीं बढ़े. लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, चुनावी खर्च वसूलने के लिए मोदी सरकार ने दो हफ्ते में लगातार 10 रुपये के करीब रेट बढ़ा दिए हैं.”
जनता को लूटा जा रहा है- इमरान प्रतागढ़ी
इसके आगे उन्होंने कहा, “अभी ये रेट कहां जाकर रुकेगा इसकी कोई इंतहा नहीं है. कल पार्लियामेंट्री कमिटी की मीटिंग भी थी लेकिन उसमें संतोषजनक जवाब पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की तरफ से नहीं आया. मैं खुद उसका मेंबर हूं. सदस्यों ने सवाल उठाए थे लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जब तक क्रूड ऑयल सत्ता था, धन्नासेठों को फायदा पहुंचाया गया. आज थोड़ी दिक्कत आई है तो जनता को लूटा जा रहा है.”
SIR का जिक्र कर उन्होंने सरकार से सवाल किया किया कि इसके जरिए कितने घुसपैठिए अब तक चिह्नित हुए हैं उसका डेटा देश के सामने रखना चाहिए. उन्होंने कहा, “इस पर भी बीजेपी सिर्फ और सिर्फ राजनीति करती है. बिहार में SIR हुआ कितने घुसपैठिए प्राप्त हुए? कोई डेटा है सरकार के पास? खाली चुनावी भाषण देना है.”
