• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बिहार में कोरोना के नए स्‍ट्रेन को लेकर खतरनाक खुलासा, पटना AIIMS की ICU से लौट रहे महज 20% मरीज

  • April 23, 2021
बिहार में कोरोना के नए स्‍ट्रेन को लेकर खतरनाक खुलासा, पटना AIIMS की ICU से लौट रहे महज 20% मरीज
  • Bihar CoronaVirus ALERT बिहार में कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर यह चौंकाने वाला खतरनाक खुलासा है। पटना एम्‍स की आइसीयू से केवल 20 फीसद मरीज ही स्‍वस्‍थ होकर घर लौट रहे हैं। कोरोना का नया स्‍ट्रेन मल्टी ऑर्गेन डिसआर्डर का कारण बन रहा है।

पटना: बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर यह खतरनाक खुलासा है। पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की सघन चिकित्सा इकाई  में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों में महज 20 फीसद ही स्वस्थ होकर घर लौट पा रहे हैं। यह आंकड़ा 2021 में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हुए अध्ययन में सामने आया है। जो 20 फीसद मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, उन्हेंं भी अन्य परेशानियों की वजह से कुछ दिन और उपचार की जरूरत पड़ रही है।

कोरोना के नए स्‍ट्रेन से मल्टी ऑर्गेन डिसआर्डर

पटना एम्स पल्मोनरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र कुमार राय ने बताया कि जो मरीज आइसीयू में भर्ती हो रहे हैं, उन्हेंं किडनी, लंग्स और लिवर की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। 70 फीसद मरीजों में किडनी, सौ फीसद मरीजों में लंग्स और 60 फीसद मरीजों में लिवर की परेशानी हो रही है। मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. रवि ने बताया कि नया स्ट्रेन मल्टी ऑर्गेन डिसआर्डर का कारण बन रहा है। इसके कारण मरीज की मौत हो जा रही है।

इस बार कम स्‍वस्‍थ हो रहे आइसीयू में भर्ती मरीज

एनेस्थिीसिया विभागाध्यक्ष व एम्‍स के डीन डॉ. उमेश भदानी ने बताया कि पिछले साल भी आइसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर होती थी, लेकिन इस बार स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है। बेड की कमी के कारण बाहर में ही मरीज कई दिनों तक रह जाते हैं और जब तक भर्ती होते हैं, स्थिति संभलने लायक नहीं रह जाती है। इसी वजह से अधिक लोगों की मौतें हो रही हैं।

100 फीसद ऑक्सीजन पर भी बेहतर स्थिति नहीं

विशेषज्ञ बताते है कि पिछले वर्ष मरीज छह-सात दिनों में ऑक्सीजन देने के बाद बेहतर रिस्पांस करते थे। वे स्‍वस्‍थ होकर घर लौट जा रहे थे। इस बार आइसीयू में जो मरीज जा रहे है, उन्हेंं दवाएं व प्लाज्मा देने के बाद भी स्वस्थ नहीं किया जा पा रहा है। सौ फीसद ऑक्सीजन व दवाएं भी बेहतर परिणाम नहीं दे पा रही हैं। डॉ. दीपेंद्र राय ने बताया कि बड़ी परेशानी यह भी है कि इलाजरत 20 फीसद मरीज मानसिक रूप से टूट जा रहे हैं। इस वजह से उनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहा पा रहा है।

मरीजों के इलाज में लगे हें तीन विभागों के डॉक्टर

एम्स की आइसीयू की व्यवस्था मेडिसीन, पल्मोनरी की एनेस्थिसिया के डॉक्टरों के जिम्मे है। तीनों विभागों के सीनियर डॉक्टर अपनी पूरी टीम के साथ तीन-तीन शिफ्टों में उपचार में जुटे हैं।

अस्पताल से लौटने वाले मरीज रखें इन बातों का ध्यान

  • खून का थक्का नहीं बनने के लिए दवा लें।
  • खानपान पर विशेष ध्यान दें।
  • श्वास संबंधी योग व व्यायाम करें।
  • खाने फल व सब्जी को प्रमुख दें।
  • परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

  • August 9, 2026
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021