गोबर बहाकर गंदगी फैलाने वाली डेरियों से निगम ने जुर्माना वसूला

गोबर बहाकर गंदगी फैलाने वाली डेरियों से निगम ने जुर्माना वसूला
  • सहारनपुर में पशु डेरियों के खिलाफ कार्रवाई करते निगम अधिकारी।

सहारनपुर। नगर निगम ने गंदगी फैलानी वाली डेरियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए शहर की दो पशु डेरियों के चालान किये तथा सडक़ पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने पर भी एक पशु पालक का चालान किया। कुल 44 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।

निगम अधिकारियों ने डेरी स्वामियों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में गंदगी पायी गयी तो पशुओं को जब्त कर एफआईआर भी दर्ज करायी जायेगी। नगरायुक्त संजय चैहान के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में निगम अधिकारियों ने नालियों में गोबर बहाने व सडक़ों पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने वाले पशु पालकों एवं डेरी वालों के खिलाफ अभियान चलाया। चंद्रनगर में गोबर बहाकर गंदगी फैलाने वाली एक डेरी पर 25 हजार दो सौ रुपये तथा 62 फुटा रोड की एक पशु डेरी पर भी गंदगी फैलाने पर 14 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। गलीरा चैक के निकट एक पशु पालक द्वारा सडक़ पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने पर इक्यावन सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि पशु डेरी मालिकों को चेतावनी दी गयी है कि यदि भविष्य में नालियों में गोबर बहाते हुए पाया गया तो उनके पशु जब्त कर एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने पशु पालको से सडक़ों पर पशुओं को खुला न छोडऩे और सडक़ पर पशु न बांधने की अपील की है। उन्होंने डेरी स्वामियों को चैंबर बनाने का सुझाव भी दिया है ताकि गोबर मिश्रित पानी उसमें जमा होने के बाद गोबर नीचे बैठ जाए और पानी बाहर नालियों में निकल सके।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *