पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू को किया याद, दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू को किया याद, दी श्रद्धांजलि
  • सहारनपुर में पं. नेहरू की श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करता वक्ता एवं पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी सहारनपुर की ओर से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मनीष त्यागी ने कहा कि नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास, सिंचाई परियोजनाओं और शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि नेहरू का सपना मजबूत, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का था तथा कांग्रेस आज भी उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने कहा कि नेहरू के प्रयासों से उच्च शिक्षा आम लोगों की पहुंच तक पहुंची और उनकी विदेश नीति ने देश के विकास की मजबूत नींव रखी। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी नेहरू के जीवन और योगदान पर विचार रखे। सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर भी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 62वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा गोष्ठी के माध्यम से उनके योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों को केंद्र में रखकर आधुनिक भारत की विकास रूपरेखा तैयार की। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा और जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पीसीसी सदस्य अक्षय चैधरी, अक्षय चैधरी, नसीब खान, राजन बिरला, श्रीमती सुमन, पंडित सुमन शर्मा, सरदार प्रभजीत सिंह, अजय गुर्जर, निखिल गुर्जर, शहवाज, विक्रम वोहरा, रवि कुमार, मोहम्मद सलमान, राजेश कुमार, ललित सिंह, अश्वनी राठौर, मुरसलीन मद्दा, चैधरी एहसान, बाल सिंह, संजय कुमार और सुनील कुमार निक्कू सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply