छठां सहारनपुर फुटबाॅल कप 7 व 8 जून को अम्बेडकर स्टेडियम में
- सहारनपुर में जानकारी देते समीर खान।
सहारनपुर। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 6वां सहारनपुर फुटबॉल कप 2026 का आयोजन 6 एवं 7 जून 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में सहारनपुर जनपद के विद्यालयों की टीमें तथा सहारनपुर मंडल एवं आसपास के जिलों की विभिन्न फुटबॉल टीमें प्रतिभाग करेंगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
सचिव समीर खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. नितिन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र, कोऑर्डिनेटर यशपाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अकरम सहित अंकित कुमार, निशांत कुमार, चेतन शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
