• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, पारित होंगे ये तीन प्रस्ताव; अध्यक्ष चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा

  • October 16, 2021
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, पारित होंगे ये तीन प्रस्ताव; अध्यक्ष चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा
  • कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पार्टी के असंतुष्ट खेमे की मांग पर बुलाई गई है मगर जी-23 खेमा कार्यसमिति के केवल मुख्य सदस्यों के बजाय आमंत्रित सदस्यों और राज्यों के प्रभारियों को भी इसमें बुलाए जाने से नाखुश बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक कमजोरियों को लेकर पार्टी के अंदर से उठाए जा रहे सवालों के बीच पार्टी कार्यसमिति की शनिवार को हो रही महत्वपूर्ण बैठक में संगठन चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किए जाने की पूरी संभावना है। इस क्रम में सबसे पहले पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला लिए जाने के संकेत हैं। बैठक में राजनीतिक और कृषि समेत तीन प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। यह बैठक पार्टी के असंतुष्ट खेमे की मांग पर बुलाई गई है, मगर जी-23 खेमा कार्यसमिति के केवल मुख्य सदस्यों के बजाय आमंत्रित सदस्यों और राज्यों के प्रभारियों को भी इसमें बुलाए जाने से नाखुश बताया जा रहा है।

कार्यसमिति की बैठक में 56 सदस्यों को न्योता

सूत्रों के अनुसार, कार्यसमिति की बैठक में 56 सदस्यों को न्योता दिया गया है जिसमें राज्यों के प्रभारी और विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं। जबकि जी-23 की अगुआई कर रहे गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जो पत्र लिखा था उसमें कार्यसमिति के केवल मुख्य सदस्यों की ही बैठक में बुलाने की मांग रखी थी। अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के निधन के बाद कार्यसमिति में अभी 20 सदस्य हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस समय अस्वस्थ हैं और उनके बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है।

असंतुष्ट खेमे से केवल 2 सदस्य रहेंगे उपस्थित

इस लिहाज से कार्यसमिति के 19 मुख्य सदस्य ही बैठक में रहेंगे जिनमें असंतुष्ट खेमे के केवल दो ही सदस्य हैं- गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा। एक समय असंतुष्ट खेमे में रहे मुकुल वासनिक नेतृत्व को बहुत असहज करेंगे, इसकी गुंजाइश नहीं दिखती। वहीं, पी. चिदंबरम तटस्थ रहते हुए भी नेतृत्व की सियासी लाइन-लेंथ से बहुत अलग नहीं रहे हैं। इनके अलावा बैठक में बुलाए गए अधिकांश सदस्य कांग्रेस नेतृत्व के राजनीतिक दृष्टिकोण और फैसले के साथ रहेंगे।

असंतुष्ट खेमा उठा सकता है नए अध्यक्ष के चुनाव का मामला

असंतुष्ट खेमे के सूत्रों के अनुसार, बैठक के इस स्वरूप को देखते हुए साफ है कि हाईकमान के फैसलों पर ही एक सुर से मुहर लगेगी। हालांकि संकेत हैं कि जी-23 खेमा नए अध्यक्ष के चुनाव से लेकर अपने नेताओं के पार्टी छोड़ने के मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

सदस्यता अभियान शुरू करने के संकेत

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराने की पहली कड़ी में कार्यसमिति पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने को मंजूरी देगी। यह शुरू हुआ तो फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा, जिसमें अपेक्षाकृत लंबा समय लगेगा। जबकि असंतुष्ट नेता अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराए जाने के पक्ष में हैं।

कार्यसमिति में पारित हो सकते हैं ये तीन प्रस्ताव

कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव में देश के मौजूदा वातावरण जिसमें संघीय ढांचे पर केंद्र के प्रहार के अलावा असम-मिजोरम बार्डर, नगालैंड में हुए संघर्षपूर्ण विवाद का जिक्र कर चिंता जताई जाएगी। वहीं, चीन के पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर अतिक्रमण के 18 महीने बाद भी स्थिति चिंताजनक और गंभीर बने होने को लेकर सरकार पर प्रहार किया जाएगा। कृषि संकट को लेकर अलग प्रस्ताव होगा जिसमें कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 11 महीनों से चल रहे आंदोलन पर केंद्र की बेरुखी को लेकर हमला बोला जाएगा। आर्थिक स्थिति और महंगाई पर तीसरे प्रस्ताव में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के अलावा आम जरूरत की वस्तुओं की बेतहाशा महंगाई रोकने में सरकार की विफलता को लेकर सवाल उठाए जाएंगे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

  • September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

  • September 2, 2026
झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

  • September 2, 2026
हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

  • September 2, 2026
स्लीपर बस में 17 साल की लड़की से गैंगरेप पर राहुल गांधी का हमला, पूछा- ‘दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी?’

स्लीपर बस में 17 साल की लड़की से गैंगरेप पर राहुल गांधी का हमला, पूछा- ‘दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी?’

  • September 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026
  • 3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप September 2, 2026
  • एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप September 2, 2026
  • पुलिस ने संहसपुर निवासी किसान से साइबर ठगो द्वारा ठगे गये दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस कराये September 2, 2026
  • जेब कतरे ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब से दस हजार उडाये September 2, 2026
  • उप्र आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री September 2, 2026
  • ‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज September 2, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’ September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021