Congress Protest Live: महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

Congress Protest Live: महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए
  • Congress Protest: कांग्रेस आज महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भी कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके अलावा कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर है। कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

 

  • 01:01 PM, 05 Aug 2022

    धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एआइसीसी मुख्यालय के बाहर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी दिखीं।

     

  • 12:58 PM, 05 Aug 2022

    सब्जियों की माला पहनकर महंगाई का विरोध

     सब्जियों की माला पहनकर महंगाई का विरोध

     

    विजयवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सब्जियों की माला पहनकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

     

  • 12:27 PM, 05 Aug 2022

    हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

     

    पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा शशि थरूर और पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

     

  • 12:18 PM, 05 Aug 2022

    प्रमोद तिवारी का भी हमला

     

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अडानी दुनिया का सबसे अमीर इंसान होता जा रहा है और देश गरीब होता जा रहा है। सरकार को सद्बुद्धि आ जाए इसलिए काले कपड़े पहनकर आया हूं। सरकार संसद में चर्चा कराए इसलिए राष्ट्रपति के पास जा रहे हैं।

     

  • 12:02 PM, 05 Aug 2022

    बिहार में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

     

    बिहार में भी कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। तस्वीरें राजधानी पटना की हैं।

     

  • 11:43 AM, 05 Aug 2022

    सोनिया गांधी ने भी लिया प्रदर्शन में हिस्सा

     

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन में पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

 

  • 11:19 AM, 05 Aug 2022

    देश में जीएसटी की लूट- हरीश रावत

     

    कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी की लूट के खिलाफ कांग्रेस आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। यह आंदोलन हमारा गांव-गांव, कस्बे-कस्बे में चलेगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर आप इस सबसे त्रस्त हैं तो हमारा साथ दीजिए।

     

  • 11:07 AM, 05 Aug 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना काला कुर्ता

     

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध जताया है। खड़गे ने इसके विरोध में काला कुर्ता और पगड़ी पहनी।

     

  • 10:59 AM, 05 Aug 2022

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

     

    देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

     

  • 10:48 AM, 05 Aug 2022

    मुझ पर हमला करो- राहुल गांधी

     

    राहुल ने कहा मैं जितना लोगों की आवाज उठाता हूं, जितना सच बोलता हूं उतना ज्यादा मुझ पर हमला किया जाता है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का अपना काम करता रहूंगा। यह बात समझ लीजिए कि जो धमकाता है वह डरता है। राहुल ने कहा कि मैं जितना अधिक विरोध करूंगा उतना ही मुझ पर आक्रमण होगा। मैं खुश हूं, मुझ पर हमला करो।

     

  • 10:18 AM, 05 Aug 2022

    किसी जरूरी मुद्दे पर नहीं हो रही बहस

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में किसी भी जरूरी मुद्दे पर बहस नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर संसद में भी लोगों के मुद्दों को उठाना चाहता है, तो उसे चर्चा का मौका नहीं दिया जाता है।

    /

     

  • 10:13 AM, 05 Aug 2022

    चुनिंदा लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है सरकारः राहुल

    चुनिंदा लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है सरकारः राहुल

     

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोगों के मुद्दे चाहे महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा और कुछ भी हो उसे उठाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 4-5 लोगों के हितों की रक्षा के लिए सरकार एजेंडा चला रही है और उन्हीं के लिए काम कर रही है।

     

     

  • 09:56 AM, 05 Aug 2022

    राहुल गांधी का हमला

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की मौत देख रहे हैं। भारत ने लगभग एक सदी पहले से जो ईंट-पत्थर से बनाया है, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट हो रहा है। जो कोई भी तानाशाही की शुरुआत के विचार के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर हमला किया जाता है, जेल में डाला जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और पीटा जाता है।

     

  • 09:13 AM, 05 Aug 2022

    ‘चलो राष्ट्रपति भवन’ का एलान

     

    कांग्रेस ने बताया कि पार्टी सांसद संसद भवन से चलो राष्ट्रपति भवन के तहत राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता पीएम आवास का घेराव करेंगे।

     

  • 09:11 AM, 05 Aug 2022

    विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

     

    कांग्रेस पार्टी के बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।

     

  • 09:08 AM, 05 Aug 2022

    केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

     

    कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी के अलावा जीएसटी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

     

  • 09:05 AM, 05 Aug 2022

    पार्टी दफ्तर में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

     

    कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में जुटना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

     

  • 09:02 AM, 05 Aug 2022

    कांग्रेस सांसद आज करेंगे बैठक

     

    दोनों सदनों के कांग्रेस सांसद आज सुबह 10 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में बैठक करेंगे।

     

  • 08:26 AM, 05 Aug 2022

    दिल्ली पुलिस ने एडवायजरी जारी की

     

    कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस नए एडवायजरी जारी की है। एडवायजरी में कहा गया कि दिल्ली में कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है।

     

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे