राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत
नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और महापौर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महानगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत स्थलों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं महापौर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का जोरदार अभिनंदन किया। महानगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा के समर्थन में नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ संत रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत स्थलों पर उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहारनपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह रहा। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका अभिनंदन किया।
महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
