2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों और पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मीडिया से बातचीत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह वर्ष 2027 में भाजपा की पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनने का संकेत है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तथा पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रति समर्थन और उत्साह दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन बूथ स्तर तक अपनी तैयारियों को मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply