राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण
10 दिसंबर को सहारनपुर से यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का होगा शुभारंभ: इमरान मसूद
सहारनपुर। आगामी 10 दिसंबर को सहारनपुर में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली स्थल का चयन करने के लिए कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद और हरियाणा से राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिले के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सांसद इमरान मसूद ने बताया कि 10 दिसंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सहारनपुर में बड़ी रैली प्रस्तावित है। इस रैली के माध्यम से राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली का स्थान और अन्य तैयारियां अंतिम रूप लेने के बाद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
हरियाणा से राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध भी सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने इमरान मसूद के साथ संभावित रैली स्थलों का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने रैली के आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
इस दौरान एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन चौधरी इरशाद, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, विवेक कांत सिंह, डॉ. रागिब अंजुम, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, शाहवेज सिद्दीकी, इनाम प्रधान, डॉ. माजिद, गुलफाम अंसारी और इरशाद दाबकी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
