• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस में फिर सामने आई अंतर्कलह, आजाद ने प्रचार कमेटी चेयरमैन पद से दो घंटों में दिया इस्तीफा

  • August 17, 2022
कांग्रेस में फिर सामने आई अंतर्कलह, आजाद ने प्रचार कमेटी चेयरमैन पद से दो घंटों में दिया इस्तीफा
  • पार्टी सूत्रों के अनुसार आजाद कमेटियों के गठन को लेकर खुश नहीं थे। उनका कहना था कि कमेटियां बनाते समय उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। बताया जा रहा है कि आजाद पहले ही हाईकमान को कह चुके थे कि वह जम्मू-कश्मीर की कोई जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।

जम्मू। कांग्रेस में अंतर्कलह फिर सामने आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस हाईकमान का एक और फैसला पसंद नहीं आया और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के मात्र दो घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में लंबी मंत्रणा के बाद विकार रसूल को जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त करने के साथ कई कमेटियों का भी गठन किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आजाद कमेटियों के गठन को लेकर खुश नहीं थे। उनका कहना था कि कमेटियां बनाते समय उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। बताया जा रहा है कि आजाद पहले ही हाईकमान को कह चुके थे कि वह जम्मू-कश्मीर की कोई जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। हालांकि पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। यही नहीं, विकार रसूल को प्रदेश प्रधान बनाए जाने से जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी में नाराजगी तेज हो गई है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं हाजी रशीद ने पार्टी और गुलजार अहमद वानी व मोहम्मद अमीन भट्ट ने कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है।

सोनिया गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के लिए प्रचार कमेटी, राजनीतिक मामलों की कमेटी, कोआर्डिनेशन कमेटी, घोषणापत्र कमेटी, पब्लिसिटी एंड पब्लिकेशन, अनुशासनात्मक कमेटी, प्रदेश चुनाव कमेटी बनाने को मंजूरी दी। इसमें गुलाम बनी आजाद को जम्मू कश्मीर में एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाया गया और उनके समर्थन वाले नेता विकार रसूल को प्रधान बनाया। वहीं, वरिष्ठ नेता रमण भल्ला को कार्यवाहक प्रधान बनाकर जम्मू को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई। मगर देर शाम तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच आजाद ने कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।

बताया जा रहा है कि विकार रसूल के नाम का विरोध जीएम सरूरी समेत कई नेताओं ने किया और दिल्ली में पार्टी हाईकमान ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बातचीत भी की। इसमें आजाद भी हिस्सा रहे हैं। लंबी खींचतान के बाद विकार रसूल प्रधान बनने में सफल रहे। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी हाईकमान को चार नाम सौंपे थे, जिसमें विकार रसूल, जीएम सरूरी, गुलाम नबी मोंगा और पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल थे। इसके बाद विकार रसूल के नाम पर जोर डाला गया। विकार को प्रधान पद सौंपने में राहुल गांधी की अहम भूमिका रही।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि आजाद ने जीएम सरूरी समेत विरोध करने वाले नेताओं को मनाया और पार्टी हाईकमान ने रसूल के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस में विकार रसूल से काफी वरिष्ठ नेता भी हैं, जो अनुभवी हैं। ऐसे में विकार के लिए सभी को साथ लेकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वहीं सोनिया गांधी ने प्रदेश प्रधान पद से गुलाम अहमद मीर का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में की गई। उधर पूर्व प्रधान गुलाम अहमद मीर ने प्रदेश में कांग्रेस को लिए गए फैसले में सोनिया गांधी का आभार जताया है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

  • September 21, 2026
राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

  • September 21, 2026
DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  • September 21, 2026
गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

  • September 21, 2026
DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021