कॉकरोच जनता पार्टी को मिला इस सियासी दल का समर्थन, कहा- हम DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन…
कॉकरोच जनता पार्टी के 6 जून के प्रदर्शन को एक सियासी दल का समर्थन मिला है. पार्टी के नेता अमित जोगी ने खुद यह ऐलान किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने यह जानकारी दी है. अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कॉकरोच को कहते हैं झेंगुरा और 6 जून को झेंगुरा जंतर मंतर पहुंच रहा है.
देश की पहली मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के तौर पर- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 6 जून को CJP के जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल हो रही है. उम्मीद है कि हम आखिरी नहीं होंगे. हम डीएनए से कांग्रेसी हैं लेकिन आज भारत में जहां टीएमसी और शिवसेना जैसी पार्टियों को रातों रात ऑपरेशन लोटस की भेंट चढ़ जा रहीं हैं. कांग्रेसी होने के लिए भी कॉकरोच बनना पड़ेगा.
जोगी ने कहा कि हम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे यह जानते हैं कि हम ऑपरेशन लोटस के प्रकोप के करीब तक रह चुके हैं. हमने गलतियां की हैं, बड़ी गलतियां की हैं. सीजेपी जैसे आंदोलन हमें आईना दिखाते हैं. हम आईने से मुंह नहीं मोड़ेंगे. युवा भारत तीसरे विकल्प की तलाश कर रहा है. न बीजेपी, न कांग्रेस. हम उस तड़प को समझते हैं और इसीलिए हम आज यहां हैं. अभिजीत दीपके भारत में आज के भारत में आंखें खुली रखकर वापस लौट रहे हैं. यही असली हिम्मत है. हम उनके साथ हैं.
