कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा ‘गिफ्ट’, बोले – ‘हैप्पी बर्थडे, प्लीज…’

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा ‘गिफ्ट’, बोले – ‘हैप्पी बर्थडे, प्लीज…’

पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का छठवे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा. सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से ही एक मैसेज लिखकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह व्हाइटबोर्ड पर ‘हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान. प्लीज इस्तीफा दो’ लिखते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे, जो उनका साथ देते नजर आए.

‘एक्स’ पर शेयर किया वीडियो

अभिजीत दीपके ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. व्हाइटबोर्ड पर मैसेज लिखने के बाद सीजेपी फाउंडर ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. कृपया इस्तीफा दे दीजिए. जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम आपको इस्तीफा पत्र (रिजाइन लेटर) भेज रहे हैं. आपको बस उस पर अपना अंगूठा लगाना होगा.’ बता दें, 26 जून को ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी मामले को लेकर अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की है. बीते 6 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के पांचवें दिन दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे और आरोप लगाया था कि अफसरों ने इस एक्शन के पीछे जानकारी देने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘जब हर चीज को गोपनीय बताया जा रहा है तो फिर NEET पेपर गोपनीय क्यों नहीं रखा जा सका.’ उन्होंने कहा कि ‘अगर पेपर लीक नहीं होता तो कई छात्रों की जान नहीं जाती.’ दीपके ने कहा- ‘हम टैक्सपेयर्स हैं, हमारे माता-पिता करदाता हैं, हमें आतंकवादी कहा जा रहा है. क्या यह शर्मनाक नहीं है?’

Leave a Reply