• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नीति आयोग के सामने यूपी के विकास की तस्वीर पेश करेंगे सीएम योगी, पीएम मोदी की उपस्थिति में होगी बैठक

  • August 6, 2022
नीति आयोग के सामने यूपी के विकास की तस्वीर पेश करेंगे सीएम योगी, पीएम मोदी की उपस्थिति में होगी बैठक
  • UP Latest News दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने जा रही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में दलहन और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी देंगे।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सात अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में होने जा रही नीति आयोग (NITI Aayog) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में वह कृषि, शिक्षा और नगर विकास क्षेत्रों के विशेष संदर्भ में प्रदेश के विकास का लेखा-जोखा पेश करेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर का आकार देने की दिशा में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जिलों और प्रदेश के 34 जिलों में चिह्नित किए गए 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों के विकास के लिए किए गए कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे। वह इन क्षेत्रों में प्रदेश की स्थिति को और सुधारने के लिए आयोग से सहयोग की अपेक्षा भी करेंगे।

बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोग को उत्तर प्रदेश में दलहन और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। कृषि विविधीकरण और प्रदेश को नौ एग्रो-क्लाइमेटिक जोन में बांटकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया जाएगा। कृषि उत्पादक संगठनों के गठन और उन्हें बढ़ावा देने के लिए किये गए कार्यों का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा

मुख्यमंत्री प्रदेश में नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने की प्रगति का ब्योरा भी बैठक में साझा करेंगे। राज्य सरकार के सहयोग से आइआइटी कानपुर में सेंटर फार ड्रोन टेक्नोलाजी के संचालन की मंशा है। इसे सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का इरादा है। नीति आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री इसके लिए भी केंद्र से सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। वह आयोग को प्रदेश में अभ्युदय योजना के तहत माडल स्कूलों के संचालन की योजना के बारे में भी बताएंगे।

सीएम योगी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से मान्यता दिलाने की कोशिशों और उनके नतीजों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों को संवारने के लिए संचालित आपरेशन कायाकल्प के पहले चरण की उपलब्धियां बताने के साथ दूसरे चरण की गतिविधियों की जानकारी भी देंगे।

सीएम योगी शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के अभिनव प्रयासों और उनके आनलाइन ट्रांसफर का ब्योरा भी आयोग को दिया जाएगा। नगरीय निकायों में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ अर्बन डिजिटल मिशन की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेंगे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
सावन में मछली भोज से गरमाई यूपी की सियासत, CM योगी ने बताया सनातन का अपमान; अजय राय बोले- सबूत दें

सावन में मछली भोज से गरमाई यूपी की सियासत, CM योगी ने बताया सनातन का अपमान; अजय राय बोले- सबूत दें

  • August 26, 2026
राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले – लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले – लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

  • August 26, 2026
नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद

  • August 26, 2026
बदायूं में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की अपील, बोलीं- शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए समाधान

बदायूं में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की अपील, बोलीं- शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए समाधान

  • August 26, 2026
दिल्ली में शुरू हुई ‘लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500; CM रेखा गुप्ता ने बताया सरकार का बड़ा कदम

दिल्ली में शुरू हुई ‘लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500; CM रेखा गुप्ता ने बताया सरकार का बड़ा कदम

  • August 26, 2026
‘रेट पूछे गए थे..’, बांसुरी स्वराज ने ‘पितृसत्ता’ के मुद्दे पर राहुल को घेरा

‘रेट पूछे गए थे..’, बांसुरी स्वराज ने ‘पितृसत्ता’ के मुद्दे पर राहुल को घेरा

  • August 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जूनियर क्रिकेट कप सीजन-2 में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब August 26, 2026
  • रीति-रिवाज एवं परंपरागत तरीके से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मुहम्मदी August 26, 2026
  • लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, राज्यमंत्री ने पात्र महिलाओं को किया सम्मानित August 26, 2026
  • भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन August 26, 2026
  • खराब स्ट्रीट लाइटों और जनशिकायतों पर नगर आयुक्त सख्त, ईईएसएल को 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश August 26, 2026
  • युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार की दी जानकारी August 26, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारें, योजनाओं का पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं: मंडलायुक्त August 26, 2026
  • सावन में मछली भोज से गरमाई यूपी की सियासत, CM योगी ने बताया सनातन का अपमान; अजय राय बोले- सबूत दें August 26, 2026
  • राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले – लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो August 26, 2026
  • नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद August 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021