गुरूग्रंथ साहब के प्रथम पकाश पूरब के उपलक्ष में निकाला नगर कीरतन

गुरूग्रंथ साहब के प्रथम पकाश पूरब के उपलक्ष में निकाला नगर कीरतन
  • सहारनपुर में नगर कीरतन की अगुवाई करते पंचप्यारे।

सहारनपुर। श्री गुरूग्रंथ साहब के प्रथम प्रकाश पूरब के उपलक्ष में धन-धन श्रीगुरू ग्रंथ साहब की सरपरस्ती तथा पंचप्यारों की अगुवाई में महान नगर कीरतन निकाला गया।

नगर कीरतन गुरूद्वारा संत भागमल से प्रारम्भ होकर घंटाघर चौक, गुरू तेगबहादुर मार्ग, अम्बाला रोड, सुभाष नगर, पटेल नगर, गली माधोप्रसाद से होता हुआ गुरूद्वारा रोड होता हुआ गुरूसिंह सभा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। नगर कीरतन में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा रखा हुआ था। इसके बाद पंजाब से आया बैगपाइपर बैंड, छोटे बच्चे पारम्परिक वेशभूषा में थे। पंच प्यारे साहब के बाद सुंदर सजी पालकी साहब में श्री गुरूग्रंथ साहब की सवारी सुशोभित थी जिसकी सेवा भाई अमरपाल सिंह कर रहे थे। इसके बाद स्त्री सत्संग का जत्था गुरबाणी का गायन कर रहा था। प्रभातफेरी श्री गुरूसिंह सभा का शबदी जत्था गुरबाणी का गायन कर रहा था। प्रभातफेरी संत भागमल, प्रभातफेरी गुरूद्वारा नुमाईश कैम्प, प्रभातफेरी पंजाबी गुरूद्वारा के जत्थे गायन करते हुए नगर कीरतन की शोभा बढ़ा रहे थे। गुरूनानक इंटर कालेज, गुरू तेगबहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शबद कीरतन कर रहे थे। सबसे बाद में सेवादार सड़क की सफाई करते हुए चल रहे थे। गुरूद्वारा सिंह सभा पहुंचने पर नगर कीरतन का भव्य स्वागत किया गया।

नगर कीरतन में प्रधान स. बलबीर सिंह धीर, सीनियर मीत प्रधान दलजीत सिंह कोचर, महासचिव गुरविंदर सिंह कालड़ा, कोषाध्यक्ष सुजसवीर सिंह, गुरू पूरब कनवीनर दीदार सिंह सेठी, जसपाल सिंह बतरा, सुरेंद्र पाल सिंह, तरणजीत सिंह बग्गा, प्रभजोत सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, अरविंद्र पाल सिंह चावला, जसविंद्र सिंह बग्गा, छवप्रीत सिंह, स. स्वर्णजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रविंद्र सिंह कोहली, डा. चरणजीत सिंह आनंद, परमवीर सिंह, आई. पी. सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, नरेंद्र सिंह कोहली, राजेंद्र सिंह कोहली, एम. पी. सिंह चावला, रमनप्रीत सिंह कालरा, गुरमीत सिंह खरबंदा, महेंद्र पाल सिंह बतरा, प्रीतपाल सिंह जुनेजा, बलबीर सिंह चावला आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे