• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहली बार ली विधानसभा सदस्य की शपथ

  • March 28, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहली बार ली विधानसभा सदस्य की शपथ
  • UP 18th Legislative Assembly यूपी विधानसभा के जीते हुए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार से शुरू है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली विधानसभा सदस्य पद की शपथ अखिलेश यादव भी शपथ लेने पहुंचे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहली बार सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा सदस्य के पद की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1998 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने थे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने भी पहली बार विधानसभा सदस्य की शपथ ली।

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने विधायक पद की शपथ दिलाई। पहली बार विधायक बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के सदस्य पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव से भी सदन में ही मुलाकात की।

विधान भवन में विधानसभा सदस्य की शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। विधानसभा सदस्यों के स्वागत के लिए तैयार है। हम प्रदेश के विकास को आगे बढाने का संकल्प भी लेंगे। मैं सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं। ऐसी अपेक्षा है कि सभी सदस्य सदन की मर्यादा और विकास में सभी रुचि लेकर कार्य करेंगे।

jagran

18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान भवन पहुंचे। योगी आदित्यनाथ खुद गोरखपुर शहर सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। विधान भवन पहुंचने के बाद मीडिया से मुखातिब योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 18वीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज प्रारंभ हो रहा है।

 

jagran

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की विधानसभा अपने नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। संविधान के अनुरूप आज शपथ लेकर सदस्य उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी सदस्य सदन की मर्यादा, परंपरा का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाएंगे और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि इस अवसर पर वह उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में शपथ लेने से पहले चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

jagran

प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने वाले विधायकों का 28 तथा 29 मार्च को शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री के साथ ही वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय तथा रामपाल वर्मा इनको विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सोमवार को सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली।इसके बाद नेता विरोधी दल अखिलेश यादव तथा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शपथ ली। रामपुर के स्वार टांडा से विधायक निर्वाचित आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां भी आज शपथ ले सकते हैं।

अठारहवीं विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण समारोह सोमवार से शुरू होगा। सभी सदस्यों को सोमवार और मंगलवार को विधान सभा मंडप में सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। विधान परिषद सचिवालय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथग्रहण समारोह और उसमें शामिल होने की सूचना उनके निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से भेज दी है। गौरतलब है कि अठारहवीं विधान सभा में सत्ताधारी भाजपा के 255, सपा के 111, अपना दल (एस) के 12, राष्ट्रीय लोक दल के आठ, निषाद पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह-छह, कांग्रेस के दो, बसपा के एक, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

126 विधायक पहली बार लेंगे सदस्यता की शपथ : अठारहवीं विधान सभा के 126 सदस्य पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यह सदस्य पहली बार विधान सभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। वहीं सत्रहवीं विधान सभा के 213 सदस्य चुनाव जीतकर अठारहवीं विधान सभा का भी हिस्सा बनने में कामयाब हुए हैं। इनके अलावा नई विधान सभा में चुनकर 64 विधायक ऐसे हैं जो सोलहवीं या इससे पूर्व की विधान सभाओं के सदस्य रह चुके हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

  • September 3, 2026
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021